फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   again Increase air pollution levels in gurugram

गुरुग्राम में फिर वायु प्रदूषण स्तर बढ़ा, सूचकांक में पीएम 2.5 का स्तर 235 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज

Fri, 16 Nov 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 16 Nov 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
again Increase air pollution levels in gurugram
डेमो - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली एवं एनसीआर में पिछले दिनों हुई बारिश का वातावरण से असर खत्म होना आरंभ हो गया। गुरुग्राम में शुक्रवार को प्रदूषण के स्तर में काफी इजाफा हुआ है। इसी तरह दिल्ली एवं एनसीआर के अन्य शहरों में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार गुरुग्राम में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 235 प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 162 प्रति क्यूबिक मीटर था। बोर्ड के मुताबिक सर्दी बढ़ने के कारण प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। इस कारण अगले दिनों के दौरान भी प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


दिल्ली एवं एनसीआर के सभी इलाकों में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो गई। उनमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर 200 प्रति क्यूबिक मीटर से काफी अधिक रहा। फरीदाबाद में में पीएम 2.5 का स्तर 300 प्रति क्यूबिक मीटर से ऊपर पहुंच गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पीएम 2.5 का स्तर फरीदाबाद में 304, गाजियाबाद में 279,  ग्रेटर नोएडा में 285, नोएडा में 267 एवं दिल्ली में 285 प्रति क्यूबिक मीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed