फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   again anna started a movement with Yogendra and Prashant

योगेंद्र और प्रशांत के साथ फिर आंदोलन करेंगे अन्ना

Fri, 15 Jan 2016 10:13 AM IST
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
again anna started a movement with Yogendra and Prashant

अन्ना आंदोलन के दौरान साथ रहे गैर राजनीतिक चेहरे एक बार फिर समाजसेवी अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार के सहयोग से दिल्ली में 27-28 फरवरी को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें अन्ना आंदोलन के बाद देश के बदले हालात पर चर्चा होगी। साथ ही देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की रणनीति भी बनाई जाएगी। सम्मलेन के दौरान अगर आंदोलन पर सहमति बनी तो अन्ना की अगुवाई में नए सिरे से आंदोलन भी संभव है।
विज्ञापन


दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) से बाहर होने के बाद से योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण व उनके सहयोगी स्वराज अभियान के बैनर पर देश के अलग-अलग मसलों पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना के साथ फिर एक मंच पर होंगे ये सब

again anna started a movement with Yogendra and Prashant

अभियान ने दिल्ली सरकार के लोकपाल कानून का भी पुरजोर विरोध करते हुए उसे जोकपाल तक कह डाला था। दूसरी तरफ अन्ना आंदोलन में शामिल रहे गैर-राजनीतिक चेहरों को एक मंच पर लाने की कोशिश भी चलती रही है।


इसी कड़ी में 27-28 फरवरी को दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा सम्मेलन करने की योजना बनाई गई है। इसमें अन्ना हजारे, प्रशांत भूषण, शांति भूषण, योगेंद्र यादव के अलावा संतोष हेगड़े एक मंच पर आएंगे।

वहीं, दूसरे लोगों को इससे जोड़ने की कोशिश हो रही है। इसमें न सिर्फ मौजूदा परिदृश्य की चर्चा होगी। बल्कि देश का भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए रणनीति भी तैयार होगी। आपसी विचार-विमर्श के बाद अगर जरूरी लगा तो अन्ना की अगुवाई में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed