'रईस' देखकर ये शख्स बन गया शराब माफिया, पकड़े जाने पर मारा फिल्मी डायलॉग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म स्टार शाहरुख खान की रईस फिल्म देखकर एक युवक दिल्ली का बड़ा शराब माफिया बनने का ख्वाब देखने लगा। वह शराब की तस्करी करने लगा। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी हरियाणा से दिल्ली बाइक से अवैध शराब लेकर आता था।
द्वारका जिले के डीसीपी अंटो अल्फोंस के मुताबिक, डाबरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गोदाम से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह अवैध शराब हरियाणा से तस्करी कर पश्चिमी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने के लिए लाई गई थी। गोदाम से पुलिस ने सुमित नाम के युवक को भी मौके पर पकड़ा है।