फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after violence in delhi Lieutenant Governor and Chief Minister appealed for peace

दिल्ली हिंसाः उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत नेताओं ने की शांति की अपील

Tue, 25 Feb 2020 06:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Feb 2020 06:11 AM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए के विरोध व समर्थन में प्रदर्शन से भड़की हिंसा के दूसरे दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेताओं ने सड़कों पर निकले लोगों से शांति बनाने की अपील की।

विज्ञापन
after violence in delhi Lieutenant Governor and Chief Minister appealed for peace
दिल्ली हिंसा - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए के विरोध व समर्थन में प्रदर्शन से भड़की हिंसा के दूसरे दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेताओं ने सड़कों पर निकले लोगों से शांति बनाने की अपील की। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि शांति कायम करने के लिए सख्त कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने इस मसले पर उपराज्यपाल से भी बात की। वैसे हैरानी की बात यह है कि हिंसा उस वक्त भड़की है, जब दिल्ली हाई अलर्ट पर है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचने वाले हैं।

विज्ञापन




उत्तर पूर्वी दिल्ली में रविवार शाम करीब 4 बजे से चल रहे हिंसक प्रदर्शन के करीब 22 घंटे बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के एक हिस्से से शांति व सौहार्द्र बिगड़ने की खबरें आ रही हैं। उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री से अपील है कि वे कानून व्यवस्था कायम करें, जिससे शांति व सौहार्द्र बना रहे। किसी को हिंसा की इजाजत नहीं दी जा सकती। केजरीवाल ने पहला ट्वीट विधानसभा का सत्र खत्म होने के बाद किया। मुख्यमंत्री का ट्वीट आने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय, राजेंद्र पाल गौतम, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी हिंसा छोड़ने की अपील की।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने की संयम बरतने की अपील
भाजपा नेताओं ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। प्रदेशाध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट किया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, यमुना विहार, करावल नगर और आसपास के इलाकों में उपद्रव की घटना के मद्देनजर सभी नागरिकों से संयम बरतने का अनुरोध है। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और शांति-व्यवस्था बनाए रखें। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने लिखा कि दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व दुखद है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, सामान्य जनजीवन को बाधित करना कभी भी भारतीय मूल्यों का हिस्सा नहीं रहा है। उन्होंने अपील की कि बांटने वालों से सावधान रहें व शांति-व्यवस्था बनाए रखें। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी हिंसा पर चिंता जाहिर करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमानतुल्लाह का भाजपा पर आरोप
आप विधायक अमानुल्लाह खान ने हिंसा के लिए भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है। उनका आरोप है कि भाजपा के लोग दिल्ली में फसाद करा रहे हैं। गोली चलाने वाले आदमी का रिश्ता जरूर कपिल मिश्रा और भाजपा से निकलेगा। तभी वह दिल्ली पुलिस के सामने गोली चला रहा था। दिल्ली पुलिस फसादियों को संरक्षण दे रही है। 

कपिल मिश्रा ने कहा, खाली कराएं सड़कें
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएए विरेाधी भजनपुरा, चांद बाग, करावल नगर, मौजपुर, बावरपुर, जाफराबाद में दंगे कर रहे हैं। पेट्रोल पंप, घरों में आग लगाने के साथ धार्मिक स्थलों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। स्थिति भयानक है। पुलिस को तुरंत चांद बाग और जाफराबाद की सड़कों से प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाकर सड़कें खाली करानी चाहिए। साथ ही उन्होंने अपील की कि हिंसा से कोई समाधान नहीं निकलता। यह किसी विवाद का हल नहीं। दिल्ली का भाईचारा बना रहे, इसी में सबकी भलाई है। सीएए समर्थक हों या विरोधी, हिंसा तुरंत बंद होनी चाहिए।


कांग्रेस ने कहा, बेबस न बनें केजरीवाल
कांग्रेस की तरफ से अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसी स्थिति में बेबस नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने केजरीवाल को कुछ सुझाव भी दिए हैं। उनकी सलाह है कि दिल्ली सरकार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी करना चाहिए। दूसरे पर आरोप मढ़ने की जगह उपराज्यपाल से बात कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। शांति कमेटियों से बात कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed