{"_id":"5dcb42d18ebc3e5b3c467cdb","slug":"after-two-days-relaxation-odd-even-from-today-onwards","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की छूट के बाद आज से फिर लागू है सम-विषम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की छूट के बाद आज से फिर लागू है सम-विषम
Wed, 13 Nov 2019 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
सम-विषण लागू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों की राहत के बाद आज से सड़कों पर एक बार फिर वाहनों के लिए सम-विषम योजना लागू कर दी जाएगी। बुधवार सुबह आठ बजे के बाद अगर सम नंबर के वाहन सड़कों पर चलते हैं तो उनके चालकों को विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। पिछले छह दिनों के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले करीब 3000 वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
सम विषम लागू होने के साथ साथ नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना की राशि भी 2000 से बढ़ाकर 4000 रुपये कर दी गई है। वाहन मालिकों को इस दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग की 600 से अधिक टीमें मुस्तैद हैं। योजना के लागू होने के बाद टीमें लगातार नियमों को सख्ती से लागू करवाने में जुटी है।
विज्ञापन
अब बच्चिों को स्कूल पहुंचा रहीं मम्मियां
सम विषम योजना में महिलाओं को मिली राहत का फायदा उनके पतियों को भी मिल रहा है क्योंकि महिला चालक किसी भी दिन अपना वाहन चालक चला सकती है और इसलिए बच्चियों को स्कूल पहुंचाने की जिम्मेदारी पिता से हटकर अब उन पर आ गई है। हालांकि 12 साल से कम आयु की लड़कियां वाहन में हैं तो उन्हें नहीं रोका जा रहा है जबकि यह राहत 12 साल से बड़े लड़कों के मामले में नहीं है।