फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after tillu tajpuria murder in tihar 99 prison officials transferred official order issued

Tillu Tajpuria Murder: गैंगस्टर टिल्लू की हत्या में तिहाड़ के 99 अफसरों पर कार्रवाई, देखें अधिकारियों की सूची

Thu, 11 May 2023 10:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 May 2023 10:02 PM IST
सार

तिहाड़ के डीजी  संजय बेनीवाल ने इन पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
after tillu tajpuria murder in tihar 99 prison officials transferred official order issued
टिल्लू हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ में प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद से काफी किरकिरी हो रही है। ऐसे में अब जेल प्रशासन ने छवि सुधारने के लिए गुरुवार को 99 जेलकर्मियों का तबादला कर दिया। प्रशासन ने उपाधीक्षक सहित सहायक अधीक्षक, हेड वार्डर, वार्डर, हेड मेट्रन, वार्डर को दूसरे जेल में भेज दिया है। कुछ जेलकर्मियों को मुख्यालय भेजा गया है। तबादले से पहले जेल महानिदेशक संजय बेनीवाल ने सभी अधीक्षकों के साथ बैठक की थी। इसमें कार्यक्षमता के मुताबिक जेलकर्मियों की तैनाती की बात कही गई थी
विज्ञापन


 

उपाधीक्षक संजय गुप्ता को जेल संख्या 15 से जेल संख्या 10, अजय भाटिया मुख्यालय से जेल संख्या 15, बच्चा मांझी जेल संख्या पांच से 10, ऋषि कुमार जेल संख्या 10 से पांच भेजे गए हैं। 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दिनेश देवी को जेल संख्या एक के साथ जेल संख्या तीन का भी प्रभार सौंपा गया है। रेणुका चौहान जेल संख्या 16 से एक, मनमोहन को जेल संख्या एक से मुख्यालय, बलराम मुख्यालय से जेल संख्या पांच, संजीव जेल संख्या 13 से जेल संख्या तीन, राजेश जेल संख्या तीन से 13, मंदीप सिंह जेल संख्या चार से जेल संख्या आठ- नौ भेजा गया है। 

विज्ञापन

साथ ही, सहायक अधीक्षक हरिओम अहलावत व सत्यवान जेल संख्या 15 से जेल संख्या 10, संजय खोखर जेल संख्या चार से 15, अक्षय खत्री जेल संख्या 4 से 15, सुनील मोर जेल संख्या चार से 13, अमित कुमार पीडब्ल्यूए ब्रांच से जेल संख्या 13, हरिकिशन शर्मा मुख्यालय से जेल संख्या तीन, नवीन दहिया मुख्यालय से जेल संख्या पांच, निश्छल शर्मा जेल संख्या 13 से आरएमओ, विजय कुमार जेल संख्या 13 से तीन, मुनीश कुमार जेल संख्या 12 से चार, संदीप मलिक जेल संख्या 14 से चार भेजे गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हेडवार्डर और वार्डर का तबादला एक जेल से दूसरे जेल में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed