दिल्ली जीत के बाद बढ़ गया है केजरीवाल को खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के इतिहास में शायद कोई पार्टी विधानसभा चुनाव इतने भारी बहुमत से जीती है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जनता के नायक व चहेते नेता बनकर उभरे हैं।
ऐसे में अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस की चिंता भी बढ़ा गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने खुफिया विभाग से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्कसाधा है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर खुफिया विभाग से संपर्कसाधा है। दिल्ली पुलिस खुफिया विभाग से संपर्क साधकर केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर इनपुट्स एकत्रित कर रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने अपनी स्पेशल ब्रांच को भी केजरीवाल की सुरक्षा का समीक्षा करने केलिए लगा दिया है।
सादे कपड़े में तैनात है स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी
सादे कपड़ों में स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सिक्यूरिटी) एसबीके सिंह ने बताया कि केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है और खुफिया विभाग से इनपुट्स लिए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार केजरीवाल की जान को खतरा होने को लेकर खुफिया विभाग ने कोई इनपुट्स नहीं दिए हैं।
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर की सुरक्षा को बढ़ाने को लेकर उत्तरप्रदेश पुलिस से संपर्क साधा है। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि अरविंद केजरीवाल का घर कौशांबी में है। कौशांबी में दिल्ली पुलिस सुरक्षा नहीं दे सकती है, ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्कसाधा गया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर उत्तप्रदेश पुलिस से अरविंद केजरीवाल केघर की सुरक्षा बढ़वाने जा रही है। हालांकि मंगलवार शाम तक सुरक्षा लेने व नहीं लेने को लेकर आप संयोजक कोई बयान नहीं आया था। पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से मना कर दिया था।