{"_id":"f727268cf4c3fa4b7d6ee25e386a1271","slug":"after-the-obscene-gestures-with-woman-slit-her-own-vein-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से अश्लील हरकत के बाद काट ली अपनी ही नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से अश्लील हरकत के बाद काट ली अपनी ही नस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 24 Jun 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्रा पार्क क्षेत्र की महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी मंगलवार को निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने पर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। चार दिन पहले महिला ने राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को कॉलोनी में रहने वाले युवक जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी।
युवक ने मामला बढ़ता देख अपने हाथ की नस काट ली थी। पुलिस ने मामले की छानबीन कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इस बीच उसे घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई से आरोपी अस्पताल से भागने में सफल रहा।