फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after the gangrape accused drop her home, victim in shock

छात्रा से गैंगरेप के बाद उसे घर छोड़ गए आरोपी, सदमें में पीड़िता

Wed, 30 Sep 2015 09:18 PM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
after the gangrape accused drop her home, victim in shock

दक्षिण जिले के साकेत थाना इलाके में एक स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा को बाइक पर जबरदस्ती बिठाकर ले गए और रातभर एक घर में रखा।

विज्ञापन


मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। साकेत थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगरेप के बाद छात्रा सदमे में है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने गैंगरेप होने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

मदनगिर में एक घर में रातभर रखा

after the gangrape accused drop her home, victim in shock

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 वर्षीय छात्रा पुष्पा (बदला हुआ नाम) पुष्प विहार क्षेत्र में रहती है और वहीं सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 27 सितंबर को पुष्पा अचानक घर से गायब हो गई।

जब वह रात 12 बजे तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी सूचना साकेत थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी।

अगले दिन सुबह पुष्पा घर लौट आई। पुष्पा ने पूछताछ में बताया कि 27 सितंबर की शाम संजय नाम का युवक उसे बाइक पर जबरदस्ती बिठाकर ले गया और उसे मदनगिर में एक घर में रातभर रखा।

आरोपियों ने सुबह छात्रा को उसके घर छोड़ दिया

after the gangrape accused drop her home, victim in shock

वहां पर संजय व उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने सुबह छात्रा को उसके घर छोड़ दिया। पुलिस ने एफआईआर में सामूहिक दुष्कर्म की धारा जोड़कर दोनों आरोपियों को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों की पहचान संजय (22) पुत्र खानचंद और संजय पुत्र जय भगवान (21) के रूप में हुई।

पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक  हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed