फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the DM's order ban on movement between Delhi-Noida media persons also stopped

डीएम के आदेश के बाद दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील, मीडियाकर्मियों को भी रोका

Wed, 22 Apr 2020 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
After the DM's order ban on movement between Delhi-Noida media persons also stopped

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर दिल्ली-नोएडा बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। जिला अधिकारी सुहास एलवाई के आदेश के बाद दिल्ली-नोएडा के तमाम नाकों पर मीडियाकर्मियों को भी रोक दिया गया। 

विज्ञापन


डीएम के आदेश में कहा गया है कि चिकित्सा विभाग, गौतमबुद्ध नगर की आख्या से स्पष्ट प्रतीत होता है कि दिल्ली-गौतमबुद्ध नगर के मध्य आवागमन करने वाले व्यक्तियों से संक्रमण की संभावना है। अंतः व्यापक जनहित में दिल्ली-गौतमबुद्ध नगर के बीच आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाता है। 
विज्ञापन


हालांकि इस आदेश में आवश्यक सेवाओं से सीधे जुड़े लोगों को छूट दी गई है लेकिन मीडिया कर्मियों के लिए आधिकारिक पास अनिवार्य कर दिया गया है। 

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर के बाद थाने व जिलों की सीमाएं भी लॉक...

कोरोना को फैलने से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर के साथ-साथ थाने में जिलों की सीमाएं भी पूरी तरह सील कर दीं। नाकों पर लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा तो वहीं पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। एकाएक सख्ती बढ़ी तो पुलिस पर आरोप लगने भी शुरू हो गए। आरोप है कि लॉकडाउन का पालन कराने की आड़ में पुलिस ने मनमानी चलाई और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी नहीं जाने दिया। बैंकिंग, अस्पताल, मीडिया व अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों की शिकायत की ट्विटर पर भरमार दिखी।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के मद्देनजर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर को अब गाजियाबाद प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है। केवल कुछ जरूरी वाहनों को छोड़कर किसी की एंट्री नहीं है और न ही गाजियाबाद से किसी को आने दिया जा रहा है। प्रशासन ने हाल ही में कोरोनो के कई मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया है।

बॉर्डर सील होने के चलते दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर लंबा जाम लगा तो कमोवेश यही हालात जिलों की सीमाओं पर भी देखने को मिले। पुलिस ने सीमाएं पूरी तरह से सील कर दीं। लॉकडाउन में अभी तक दी जा रही ढील पूरी तरह खत्म कर दी गई। हापुड़, बागपत, नोएडा और मेरठ जिलों की सीमाओं पर भी वाहनों की कतार लग गई।

पास देखा न आईकार्ड, सबको लौटाया

दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पूरी तरह सील करने के डीएम के आदेश सोमवार रात को आए थे। जिसके मद्देनजर पुलिस मंगलवार सुबह से ही सड़कों पर खड़ी हो गई। लोग खुद को आवश्यक सेवाओं से जुड़ा बताकर पास व आईकार्ड दिखाते रहे लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी। पुलिस सभी को वापस भेजती रही। इस दौरान पुलिस व लोगों में नोकझोंक भी देखने को मिली।

नेहरू नगर फ्लाईओवर भी बंद, थानों की सीमाओं में सघन चेकिंग

अधिकारियों के निर्देश पर सिहानी गेट पुलिस ने नेहरूनगर फ्लाईओवर भी बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि चेकिंग और कार्रवाई से बचने के लिए अधिकांश लोग इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि आधी रात के बाद फ्लाईओवर खोल दिया जाएगा।

स्पेशल ड्राइव अभियान में 1194 चालान, 23 वाहन सीज

एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। प्रशासन के आदेशानुसार सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। मंगलवार को स्पेशल ड्राइवर अभियान के तहत 1194 वाहनों के चालान किए गए हैं। साथ ही 23 वाहन सीज कर 49700 रुपये शमन शुल्क भी वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed