फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the dispute was one of farewell, got another honor at the Raj Bhavan.

विवाद के बाद एक की हुई विदाई, दूसरे को राजभवन में मिला सम्मान

Thu, 15 Oct 2015 09:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 15 Oct 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
After the dispute was one of farewell, got another honor at the Raj Bhavan.

दो आईपीएस अधिकारियों के बीच हुए विवाद के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा को बृहस्पतिवार को विदाई पार्टी दी गई। पुलिस आयुक्त कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नरी के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क चंडीगढ़ गए हुए हैं। जिसके चलते संयुक्त पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह व सभी डीसीपी व एसीपी मौजूद रहे। भारती अरोड़ा ने शहर से विदा होते समय साढ़े सात फुट का ट्रैफिक ताऊ पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


जो जनता को ट्रैफिक नियमों के लिए जागरुक करेगा। हिसार का रहने वाला शंकर एक साधारण परिवार से संपर्क रखता है। इसके लिए आने वाले खर्च को निजी कंपनी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवदीप विर्क हुए सम्मानित

After the dispute was one of farewell, got another honor at the Raj Bhavan.

निजी कंपनी की ओर से यह गुड़गांव पुलिस के लिए काम करेगा। भारती अरोड़ा ने अमर उजाला से बताया कि बहुत अच्छा रहा। उनकी टीम के लोगों के साथ काम करना। सबका सहयोग रहा। वहीं दूसरी ओर राजभवन चंडीगढ़ में हुए एक समारोह में नवदीप विर्क को सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा का तबादला कर दिया गया है। वह अब पंचकूला मुख्यालय में डीआईजी, वेलफेयर एंड ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी।

अरोड़ा का तबादला उनके और पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद की जांच रिपोर्ट आने के बाद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed