फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the bidding female love marriage law! Becoming a mother is giving me my husband

लव मैरिज के बाद बोली महिला- साहब! मुझे मां नहीं बनने दे रहा है मेरा पति

Sun, 19 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 19 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
After the bidding female love marriage law! Becoming a mother is giving me my husband
रेप - फोटो : demo pics

विजयनगर में रहने वाली एक महिला ने पति पर अबॉर्शन कराने का आरोप लगाया है। दावा किया है कि उसका पति उसे मां नहीं बनने देना चाहता है। इस संबंध में शनिवार को उसने महिला थाने में शिकायत की है। 

विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है। विजयनगर में अपने रिश्तेदार के साथ रहती थी। पड़ोस में रहने वाले युवक से उसे प्यार हो गया। दोनों ने चार साल पहले लव मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन


पति सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता है। वह अपने दोस्तों को ज्यादा अहमियत देता है। उसके दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ घर में आते हैं। पति उनके साथ समय बिताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नेनी ने लगाया आरोप दोस्तों को ज्यादा अहमियत देता

After the bidding female love marriage law! Becoming a mother is giving me my husband
police - फोटो : amar ujala

इसका विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। एक बार वह गर्भवती हुई तो पति ने विजयनगर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उसका अबॉर्शन करवा दिया। 

महिला का कहना है कि वह बच्चा चाहती है, जबकि पति बच्चा नहीं चाहता है। इससे वह परेशान है। इसकी शिकायत उसने एनजीओ प्रेरणा सेवा संस्थान के संचालक तरुण से की थी।

 तरुण महिला को महिला थाने लेकर गए और पुलिस से शिकायत की। महिला थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महिला के पति को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed