महिला से किया रेप फिर एकाउंट से निकाले पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की रहने वाली महिला ने एक चालक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व उसके एटीएम से चार लाख रुपया निकालने का आरोप लगाया है। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
उत्तराखंड की रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को बताया कि झज्जर के रहने वाले दिनेश जाखड़ नाम के युवक से उसकी उत्तराखंड में दोस्ती हुई थी।
उसने महिला के साथ शादी करने का वादा किया था। जिसके बाद वह एक माह पहले उसे लेकर गुड़गांव आया था। यहां पर गुड़गांव गांव के पास उसे अपनी बहन के घर रखा था।
रेप से पहले महिला से लिया एटीएम कार्ड
दोनों के बीच इस कदर संबध थे कि उसको झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड ले लिया। कार्ड से उसने अलग-अलग स्थानों से चार लाख रुपया भी निकलवाया है।
अब शादी की बात करने पर मुकर गया है। महिला तलाकशुदा है। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। जहां पर दुष्कर्म होने की पुष्टी हुई है।
इसके साथ ही पुलिस ने महिला का बयान अदालत में दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। सेक्टर पांच थाने की एक टीम उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी करने में जुटी है।