फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Shaziya And Kiran bedi binni will join bjp today.

किरण-शाजिया के बाद बिन्नी हुए बीजेपी में शामिल

Sun, 18 Jan 2015 07:20 PM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
After Shaziya And Kiran bedi binni will join bjp today.

एक के बाद एक बीजेपी के कुनबे में शामिल होने वाले नेताओं में एक नाम और बढ़ गया है। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता विनोद कुमार बिन्नी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन


बीजेपी दफ्तर पहुंचे विनोद कुमार बिन्नी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बिन्नी के पार्टी में शामिल होने के वक्त शाजिया इल्मी और सतीश उपाध्याय दोनो ही पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे। माना जा रहा है कि बीजेपी बिन्नी को पटपड़गंज से चुनावी मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन


भाजपा उस रणनीति के तहत काम करने की कोशिश कर रही है जिससे आप के बड़े नेताओं की टक्कर उनके पूर्व नेताओं से ही करा दी जाए। पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ेंगे तो ऐसे विनोद कुमार बिन्नी इस सीट से मनीष को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की थी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात

After Shaziya And Kiran bedi binni will join bjp today.

आपको बता दें कि शनिवार को बिन्नी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात से कयास लगाए जाने लगे कि वो बीजेपी में जाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। रविवार को खुद बिन्नी ने इस बात की जानकारी दे दी, कि वो बीजेपी का दामन थामने वाले हैं।

खास बात ये है कि ये वही विनोद कुमार बिन्नी हैं जो नई दिल्ली विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार केजरीवाल से सीधा मुकाबला करने का ऐलान कर चुके थे। लेकिन अब बीजेपी में बिन्नी के शामिल होने से नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं।

चुनावों की घोषणा के साथ ही लगातार बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं का सिलसिला सा चल निकला है। जहां एक ओर बुधवार को किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई तो वहीं गुरूवार को शाजिया इल्मी ने भी बीजेपी का रुख करते हुए पार्टी को ज्वाइन कर लिया। आखिरकार अब विनोद कुमार बिन्नी ने बीजेपी का थामन थाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed