फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after Seven days of wedding escaped newly wedded engineers wife

शादी के 7 दिन बाद ही भाग गई इंजीनियर की दुल्हन

Sat, 15 Aug 2015 08:02 AM IST
Updated Sat, 15 Aug 2015 08:02 AM IST
विज्ञापन
after Seven days of wedding escaped newly wedded engineers wife

एक इंजीनियर को उसकी पत्नी शादी के सात दिन बाद ही चकमा देकर भाग गई। घर से दुल्हन करीब सात लाख रुपये के जेवर और करीब एक लाख रुपये की नगदी भी ले गई।

विज्ञापन


पीड़ित ने कासना कोतवाली में घटना की शिकायत दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक इंजीनियर नोएडा की कंपनी में काम करते हैं और करीब दो साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


दो साल बाद इंजीनियर की एक वेबसाइट के माध्यम से फिरोजाबाद की एक युवती से शादी तय हो गई। शादी के लिए युवती ने इंजीनियर को पटना बुलाया था। जहां पर उसका परिवार रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर सोकर उठा तो देखा की उनकी पत्नी गायब थी

after Seven days of wedding escaped newly wedded engineers wife

इंजीनियर अपने परिजनों के साथ पटना गए और वहां पर रीति-रिवाज के साथ शादी की और पत्नी संग ग्रेटर नोएडा आ गए। एक सप्ताह तक इंजीनियर की पत्नी सही से रही। लेकिन एक दिन जब इंजीनियर सोकर उठे तो देखा की उनकी पत्नी गायब थी।


पहले तो वे डर गए कि उसके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई है। मगर जब उसने जेवरात और रुपये देखे तो वह गायब मिले। इसके बाद इंजीनियर पूरा माजरा समझ गए और उन्होंने कासना कोतवाली में घटना की तहरीर दी।

पुलिस अफसरों की मानें तो इस तरह का एक गैंग है जो लोगों को शादी के बहाने ठगता है। इंजीनियर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। पटना में जिस स्थान पर शादी हुई थी और लड़की का परिवार रह रहा था उस मकान को उन्होंने किराए पर ले रखा था।

जब पुलिस वहां गई तो कोई नहीं मिला। हालांकि प्रकरण की जांच कराई जा रही है और महिला और उसके गैंग के लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed