फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after Seeing film a wednesday boy has given false information about the bomb

‘ए वेडनेस-डे’ फिल्म देखकर युवक ने दी बम होने की फर्जी सूचना, कई घंटे तक दौड़ती रही पुलिस

Mon, 28 Jan 2019 05:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
after Seeing film a wednesday boy has given false information about the bomb
dialing - फोटो : social media

बॉलीवुड मूवी ‘ए वेडनेस-डे’ देखकर एक 15 साल के किशोर ने पुलिस को गाजियाबाद के आरकेपुरम में बम होने की फर्जी सूचना दे दी। वह घर से ही बैठकर लैपटॉप से डायल-100 पर बम की सूचना बार-बार देता रहा और पुलिस बार-बार उसके बताए स्थान पर दौड़ती रही। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस आखिरकार सूचना देने वाले तक पहुंची तो चैन की सांस आई। एक नाबालिग लड़का पुलिस को परेशान करने के लिए यह फर्जी सूचना दे रहा था। परिजनों के माफी मांगने पर पुलिस ने चेतावनी देकर आरोपी किशोर को छोड़ दिया है।

विज्ञापन


मामला 24 जनवरी की शाम और 25 जनवरी की सुबह का है। गणतंत्र दिवस से पहले गोविंदपुरम, आरकेपुरम समेत शहर की 9 जगहों पर बम लगे होने सूचना पुलिस के डायल-100 पोर्टल पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने दो पीआरवी, एसएचओ कविनगर, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाएड, फायर ब्रिगेड और साइबर सेल को अलर्ट कर मौके पर भेजा। साइबर सेल के अधिकारी सूचना देने वाले को ट्रेस करने में जुट गए। 
विज्ञापन


सूचना देने वाले ने मोबाइल नंबर भी गलत दिया था, इसके चलते पुलिस को उसे ट्रेस करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आनन-फानन में बम होने वाले स्थानों की चेकिंग कराई, लेकिन वहां बम या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। 25 जनवरी की सुबह फिर से पुलिस को ऐसी ही सूचना मिली तो अधिकारी फिर अलर्ट हो गए। साइबर सेल के एक्सपर्ट ने वाई-फाई और कंप्यूटर के आईपी एड्रेस को ट्रेस कर सूचना देने वाले को ट्रेस कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जनवरी की देर रात पुलिस ने इस घटना का खुलाया किया। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि भ्रामक व दहशत फैलाने वाली सूचना 15 साल के किशोर ने अपने घर पर लगे वाई-फाई इंटरनेट का इस्तेमाल कर दी थी। उसने अपने लैपटॉप का इस्तेमाल किया था और उसे ट्रेस करना आसान न हो इसके लिए मोबाइल नंबर का एक डिजिट कम लिख दिया था। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसने ‘ए वेडनेस-डे’ फिल्म देखकर यह सब किया था।

चेतावनी देकर छोड़ा
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए किशोर को कस्टडी में लिया गया था, लेकिन यह तस्दीक हो गया कि वह यह सब किसी अन्य के कहने पर नहीं कर रहा था। परिजनों और किशोर ने इसके लिए अपनी गलती मानी। किशोर के भविष्य को देखते हुए चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया है।


पुलिस को बताया था कि गाजियाबाद में होंगे सीरियल ब्लास्ट
अधिकारियों के मुताबिक डायल-100 पर बम की जो सूचना दी गई थी, उसमें कहा गया था कि गोविंदपुरम में सात और घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर बम लगे हुए हैं। जल्द ही जाकर तलाश लो, वरना गाजियाबाद में सीरियल ब्लास्ट होंगे। सब कुछ तबाह हो जाएगा। इस सूचना के मिलते ही पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। वह बिना समय गवाएं बताए गए स्थानों पर बम तलाशने निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed