उप चुनावों के नतीजे आते ही केजरीवाल ने ली चुटकी, कहा- 'मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना और नूरपुर समेत तमाम सीटों पर हुए उप चुनाव में जिस तरह के नतीजे आए हैं उसे बीजेपी के लिए खासा बुरा संकेत माना जा रहा है। ऐसे में विपक्ष हर तरफ से भाजपा को घेरने में लगा है। ऐसे में आखिर केजरीवाल कैसे मौका छोड़ देते।
केजरीवाल ने भी भाजपा और मोदी सरकार पर तंज कसा। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा- आज के नतीजे दिखाते हैं कि देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। अभी तक लोग पूछते थे- विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।
आज के नतीजे दिखाते हैं की देश भर में मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लोगों में बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा है।
अभी तक लोग पूछते थे - विकल्प क्या है? अब लोग कह रहे हैं कि मोदी जी विकल्प नहीं हैं, पहले इन्हें हटाओ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 31, 2018
देश की 4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। इन सभी सीटों में से सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर है। यहां भाजपा को हराने के लिए विपक्षी पार्टियां रालोद उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं। 2019 लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहे देश में विपक्षी पार्टियां कैराना में भाजपा को हरा एक बड़ा संदेश देना चाहती थीं जो अब लगभग विपक्षी पार्टियां दे चुकीं हैं।
जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आने हैं, उनमें यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया और पालघर और नगालैंड की एक लोकसभा सीट शामिल है। वहीं, विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव हुए हुए। पलुस कादेगांव (महाराष्ट्र), नूरपुर (यूपी), जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपाती (मेघालय), शाहकोट (पंजाब), थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल)।