पहले देवर करता रहा रेप फिर ससुर करने लगा अश्लील हरकतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने चचिया ससुर के लड़के पर दुष्कर्म करने और ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
उसने चचिया ससुर पर भी अश्लील हरकतें करने के अलावा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मथुरा के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मथुरा (यूपी) की रहने वाली पीड़िता का विवाह 17 जून 2014 को कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुआ था। युवक संयुक्त परिवार में रहता है।
रेप के बाद सब मिलकर पीटते थे
उसके चाचा अपने परिवार के साथ डबुआ कॉलोनी में रहते हैं। युवती का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसके पति के पारिवारिक सदस्य और चचिया ससुर के परिवार के लोग उसके साथ लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करने लगे।
चचिया ससुर का लड़का घर आकर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता। वह पति से शिकायत करती तो परिवार के सब लोग मिलकर उसको पीटते।
पीड़िता के मुताबिक एक दिन चचिया ससुर ने ही उसे दुष्कर्म करने की नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा।
महिला ने शोर मचाया तो दी धमकी
पीड़िता ने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकला। ससुरालियों से तंग आकर पीड़िता कुछ दिन पहले ही वापस ससुराल चली गई।
वहां उसने अपने घर के नजदीकी थाने में केस दर्ज कराया। एसएचओ कोतवाली भारत कुमार ने बताया कि मथुरा से जीरो एफआईआर दर्ज होकर आई है।
केस की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।