फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After rape the teenager locked topless situation in room

रेप के बाद अर्धनग्न कर कमरे में बंद की किशोरी

Thu, 06 Aug 2015 02:20 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 02:20 PM IST
विज्ञापन
After rape the teenager locked topless situation in room

दक्षिण जिले के महरौली इलाके में किशोरी के साथ गैंगरेप,मारपीट व मानवीय यातनाएं देने का मामला सामने आया है। रेप के बाद आरोपियों ने किशोरी के हाथ-पैर बांधकर उसे अर्धनग्न हालत में कमरे में बंद कर दिया।

विज्ञापन


घटना से किशोरी सदमे में है और उसका इलाज चल रहा है। महरौली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी सिया (बदला हुआ नाम) मैदानगढी में रहती है। उसकी करीब तीन महीने पहले मैदानगढ़ी में रहने वाले सौरभ (24) से जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के बाद दोस्त को बुला लिया और उसने भी..

After rape the teenager locked topless situation in room

सौरभ मंगलवार दोपहर किसी बहाने सिया को महरौली इलाके में एक पांच मंजिला बिल्डिंग की छत पर बने एक कमरे में ले गया। इसमें सौरभ ने सिया के साथ दुष्कर्म किया।


इसके उसने अपने दोस्त अशोक (27) को वहां बुला लिया और उसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने अर्धनग्न अवस्था में सिया के हाथ-पैर व मुंह बांध दिया और मौके से फरार हो गए।
 
मंगलवार देर रात में जब सिया घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसको फोन किया। पहले तो वह फोन उठा नहीं सकी, लेकिन परिजनों ने दोबारा फोन किया तो उसने फोन उठाया और परिजनों को सारी बात बताई।

किशोरी कि पुलिस के पहुंचने पर भी नहीं खोल पाई दरवाजा

After rape the teenager locked topless situation in room

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कई घंटे की तलाशी के बाद बिल्डिंग को ढूंढा। आरोपी सौरभ बिल्डिंग के पास संदिग्ध हालत में घूमता हुआ मिल गया।


पुलिस ने उसे पकड़कर पूरी बात पूछी तो उसने सबकुछ बता दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किशोरी को बाहर निकाला। किशोरी इतनी डर गई थी कि उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और वह पुलिस के कहने पर कुंडी नहीं खोल रही थी।

पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सौरभ पेशे से इलेक्ट्रीशियन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed