{"_id":"5cad8171bdec22144a273c79","slug":"after-rafale-judgement-kejriwal-say-today-its-proved-that-modiji-is-thief-he-misguide-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल पर फैसला आते ही बोले केजरीवाल- आज साबित हो गया मोदी जी ने देश की सेना से धोखा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल पर फैसला आते ही बोले केजरीवाल- आज साबित हो गया मोदी जी ने देश की सेना से धोखा किया
Wed, 10 Apr 2019 01:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
राफेल सौदे पर बुधवार को केंद्र सरकार को उच्चतम न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। अदालत इस सौदे पर दोबारा सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है। अदालत ने सरकार की राफेल के कागज को लेकर जारी आपत्तियों को खारिज कर दिया है। सरकार ने दस्तावेज रखने को लेकर सवाल उठाए थे। अदालत का कहना है कि जो कागज अदालत में रखे गए हैं वह मान्य है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के इसी फैसले के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा, ''मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफेल में क्लीन चिट मिली है। आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया।"
विज्ञापन
मोदी जी हर जगह कह रहे थे कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राफ़ेल में क्लीन चिट मिली है। आज के सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साबित हो गया कि मोदी जी ने राफ़ेल में चोरी की है, देश की सेना से धोखा किया है और अपना जुर्म छिपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया। https://t.co/9dup2BpEnq
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 10, 2019
केजरीवाल शुरू से ही इस सौदे पर केंद्र सरकार व पीएम मोदी को घेरते रहे हैं। बता दें कि, अदालत ने पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए सबूत के तौर पर तीन दस्तावेजों को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने कहा कि जहां तक राफेल फैसले पर समीक्षा याचिका की सुनवाई का सवाल है, इस पर बाद में विस्तृत सुनवाई की जाएगी। इससे पहले 14 दिसंबर को दिए अपने फैसले में अदालत ने सरकार को क्लीनचिट देते हुए फ्रांस से 36 विमान खरीदे जाने की प्रक्रिया की जांच अदालत की निगरानी में करने का आदेश देने से मना कर दिया था।