फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Pulwama terror attack high alert in Delhi

पुलवामा आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस संदिग्धों पर रख रही नजर

Fri, 15 Feb 2019 04:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Feb 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
After Pulwama terror attack high alert in Delhi
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी जिला पुलिस को निर्देश जारी किया गया है कि वह अपने इलाके के महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दें और संदिग्धों पर नजर रखें।

विज्ञापन

 
खुफिया एजेंसियों से कुछ इनपुट मिले हैं, जिसमें कहा गया है कि आतंकियों का एक मॉड्यूल दिल्ली में भी हमला कर सकता हैं। इसके चलते दिल्ली पुलिस के स्वाट और कमांडो दस्ता को हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, मेट्रो स्टेशनों और मॉल जैसे अहम प्रतिष्ठानों में तैनात किया गया है।  
विज्ञापन


इंडिया गेट और लालकिले जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पीसीआर वैन को अहम स्थानों पर तैनात कर दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ और खुफिया शाखा में तैनात कर्मी इलाके में गश्त कर संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई अलर्ट घोषित होने के बाद पुलिस के जवान वेरीकेड लगाकर वाहनों की तलाशी अभियान शुरू कर दी है।   दिल्ली पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह लोगों की हर सूचना को गंभीरता से लें और उसकी पूरी तरह से जांच करें। थाना पुलिस को कहा गया है कि वह अपने इलाके में रहने वाले संदिग्ध लोगों की जांच करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed