फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After one and a half months in the capital corona recovery rate again is nearly 90 percent

राहत की बातः दिल्ली में डेढ़ महीने बाद कोरोना रिकवरी दर फिर से 90 फीसदी के करीब

Mon, 05 Oct 2020 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
After one and a half months in the capital corona recovery rate again is nearly 90 percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

राजधानी में कोरोना से हालात बेहतर होते जा रहे हैं। एक सप्ताह से संक्रमितों के मुकाबले ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे रिकवरी दर भी बढ़ रही है। डेढ़ महीने बाद यह दर फिर से 90 फ़ीसदी के करीब पहुंच गई है। विशेषज्ञ अनुमान जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में रिकवरी रेट और भी बेहतर होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली में अगस्त के पहले सप्ताह में रिकवरी दर 90 फ़ीसदी से ज्यादा हो गई थी और 15 अगस्त तक इसी के आसपास बनी हुई थी।  इसके बाद सरकार ने जांच की संख्या बढ़ाकर चार गुना किया। इससे दैनिक मामलों में भी इजाफा होने लगा। संक्रमण के नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम होने लगी।
विज्ञापन


इससे रिकवरी दर घटते हुए सितंबर के दूसरे सप्ताह में 84 फ़ीसदी तक पहुंच गई थी।  दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सात दिन में 20446 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जो इस दौरान मिले कुल 19218 संक्रमितों से ज्यादा है। स्वस्थ होने वाले मरीजों के बढ़ने से रिकवरी दर भी बढ़कर 89.6%  हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अपोलो अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार का कहना है कि रिकवरी दर उस समय इसलिए कम हो गई थी, क्योंकि औसतन 4200 दैनिक मामले आ रहे थे।  उसके मुकाबले कम मरीज ठीक हो रहे। अब हालात बदल रहे हैं और रोजाना 3500 मरीज ठीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा की रिकवरी दर का फिर से बढ़ना और 90 फ़ीसदी करीब पहुंचना यह दर्शाता है कि अब वायरस कमजोर होने लगा है।  डॉ प्रवीण के मुताबिक, सरकार ने जिस हिसाब से रोजाना 60 हजार जांच की है। उससे संक्रमण पर लगाम लगाने में काफी मदद मिली है। इसके साथ ही होम आइसोलेशन में दी जा रही बेहतर सुविधाओं का भी काफी लाभ मिला है।


कंटेनमेंट जोन बढ़ाने का भी मिला लाभ
विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने और रिकवरी दर बढ़ने में लगातार कंटेनमेंट जोन बनाने की रणनीति का काफी लाभ मिला है।
नई रणनीति के तहत रोजाना औसतन 60 कंटेनमेंट जोन बनाए गए ।यहां संक्रमितों के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया गया। इससे समय रहते सभी लोगों को इलाज मिल गया और वह ठीक हो गए। इसके अलावा अस्पतालों में आईसीयू और नॉर्मल बेड बढ़ाने का भी काफी लाभ मिला है।

ऐसे बढ़ी रिकवरी दर
 तारीख       :      रिकवरी दर

12 से 18 सितंबर     84 
18 से 23 सितंबर      85
 23 से 27 सितंबर      87
27 से 2 अक्तूबर-        88
 2से 4अक्तूबर-           89.6 

 नोट:  आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं और दर फीसदी मे है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed