{"_id":"61c2372887dfef4f7f322a046b3123a7","slug":"after-molestation-with-teenager-tension-in-village-raf-deployed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद तनाव, आरएएफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद तनाव, आरएएफ तैनात
ब्यूरो/ अमर उजाला, दादरी
Updated Mon, 02 Nov 2015 05:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव प्यावली में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान गांव में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले दिनों बिसाहड़ा में उपद्रव के बाद कई दिनों तक हालत बिगड़े रहे। प्यावली भी बिसाहड़ा से लगा हुआ गांव है। ऐसे में मौके की नजाकत को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस आरएएफ के जवान गांव में तैनात कर दिए गए हैं, ताकि असामाजिक तत्व किसी तरह की गलतफहमी पैदा कर माहौल खराब करने की कोशिश न कर सकें।
विज्ञापन
उधर इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्यावली गांव में एक किशोरी दुकान से सामान खरीदने के लिए गई थी। गांव का ही दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति किशोरी को बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। परिजनों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी लेकिन किशोरी ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास से लोग जमा हो गए। आरोपी भागने लगा लेकिन लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और धुनाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरोपी मुन्ही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण बड़ी पुलिस के उच्च अधिकारी खुद गांव पर नजर बनाए हुए हैं।