फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After mobile recovered in Tihar prisoners hurt themselves to scare jail administration

Delhi: तिहाड़ में पकड़े गए मोबाइल और सिम, कैदियों ने जेल प्रशासन को डराने के लिए खुद को पहुंचाई चोट, 21 घायल

Thu, 22 Jun 2023 05:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Jun 2023 05:16 PM IST
सार

कैदियों ने एक-दूसरे पर हमला बोलने के साथ ही खुद को भी चोट पहुंचाई। मारपीट के दौरान करीब 21 कैदी घायल हो गए।

विज्ञापन
After mobile recovered in Tihar prisoners hurt themselves to scare jail administration
तिहाड़ जेल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में तलाशी अभियान के दौरान मोबाइल, चार्जर और सिम मिलने पर कार्रवाई के डर से कैदी भड़क गए। इसके बाद कैदियों ने एक-दूसरे पर हमला बोलने के साथ ही खुद को भी चोट पहुंचाई। मारपीट के दौरान करीब 21 कैदी घायल हो गए, जिनमें से 17 कैदियों को जेल के अस्पताल और चार को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तिहाड़ की जेल संख्या-आठ में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की सूचना पर बुधवार शाम 5.20 बजे के करीब तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जेल प्रशासन को एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके कुछ देर बाद जेल के सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कैदियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद फिर तलाशी ली गई तो सिम कार्ड और मोबाइल चार्जर बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान एक और कैदी ने की-पैड मोबाइल फोन रखने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन


उस छिपे फोन की बरामदगी के दौरान जेल कर्मियों के बैरक में पहुंचने पर अन्य कैदियों ने उसे मोबाइल फोन उन्हें न सौंपने के लिए कहा। इसके साथ ही कैदियों ने जेल के कर्मचारियों के साथ भी अभद्रता की। इस बीच कैदियों ने जेल प्रशासन को डराने के लिए खुद को चोट पहुंचाने लगे। जिसमें करीब 21 कैदी घायल हो गए हैं। घायल कैदियों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed