फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Maggie becuse of serelek fell marks on the body

मैगी के बाद सेरेलेक की वजह से शरीर पर पड़ गए ये निशान

Sat, 20 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 20 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
After Maggie becuse of serelek fell marks on the body

नोएडा के सेक्टर- 20 स्थित एक मेडिकल स्टोर से खरीदा गया नेस्ले ब्रांड का सेरेलेक -4 एक बच्चे को रिएक्ट कर गया। परिजनों के मुताबिक बच्चे के लगभग पूरे शरीर पर चकत्ते निकल आए। परिजनों की शिकायत पर खाद्य अधिकारी ने मेडिकल स्टोर से सेरलेक-4 के नमूने जांच के लिए भरे हैं।

विज्ञापन


सेक्टर -20 के जी ब्लॉक निवासी नीति पाण्डेय ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने अपने 18 महीने के बेटे विहान के लिए सेरेलेक-4 खरीदा था। उन्होंने यह जी ब्लॉक स्थित न्यू श्रीराम मेडिकल स्टोर से खरीदा था।
विज्ञापन


इसे खाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और शरीर पर चकत्ते निकल आए। डॉक्टर से इलाज के बाद उन्होंने इसकी शिकायत खाद्य अधिकारी एसएन सिंह ने की।

एसएन सिंह ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोर से उसी बैच नंबर के  सेरलेक-4 के नमूने लिए है। उन्होंने बताया कि नमूने जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed