फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after High Court shock delhi government going to SC

बिजली पर हाईकोर्ट के झटके के बाद SC जाएगी दिल्ली सरकार

Sat, 31 Oct 2015 05:22 AM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 05:22 AM IST
विज्ञापन
after High Court shock delhi government going to SC

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस फैसले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी जिसमें सरकार की ओर से डिस्कॉम्स के खातों की जांच सीएजी से कराने के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन


अब सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। बिजली-पानी के मुद्दे को लेकर ही आम आदमी पार्टी की ओर से आंदोलन चलाया गया और सरकार बनाने में भी कामयाबी मिली।
विज्ञापन


वहीं हाईकोर्ट के फैसले पर तीनों बिजली वितरण कंपनियों के खुशी जाहिर की है और कहा है कि सरकार ने गलत तरीके से सीएजी ऑडिट कराने के आदेश दिए थे।

मैं दिल्ली के लोगों को सस्ती बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध हूं

after High Court shock delhi government going to SC

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की जब 49 दिनों की सरकार बनी थी उसी दौरान तीनों बिजली वितरण कंपनियां बीएसईएस की राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के खातों की जांच सीएजी से कराने के आदेश दिए थे।


मैं दिल्ली के लोगों को सस्ती बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध हूं, इस मामले में हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी, हाईकोर्ट के आदेश से दिल्ली के लोगों के लिए अस्थायी झटका लगा है, दिल्ली सरकार जल्द इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार को कटघरे में खड़ा किया। पार्टी का कहना है कि बिजली कंपनियों की ऑडिट के मामले में दिल्ली सरकार का झूठ सामने आया है। वहीं, अब नगर निगम को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकारी विज्ञापन के जरिये नया झूठ फैला रहे हैं। पार्टी का आरोप है कि दिल्ली सरकार आम लोगों से फरेब कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed