{"_id":"5b48e7854f1c1b44748b4698","slug":"after-heavy-rain-magenta-line-metro-stop-two-and-a-half-hour-botanical-garden-janakpuri-west-metro","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली बारिश में ही फूला मजेंटा लाइन का दम, ढाई घंटे रुकी बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट मेट्रो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बारिश में ही फूला मजेंटा लाइन का दम, ढाई घंटे रुकी बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट मेट्रो
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
magenta line
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में शुरू हुई दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट) का दम राजधानी की पहली भारी बरसात में ही फूल गया। आरके पुरम और आईजीआई टर्मिनल-1 स्टेशनों के बीच टनल में लीकेज से पानी ओवरहेड वायर तक पहुंच गया और उसमें खराबी आने से मेट्रो सेवा ढाई घंटे तक प्रभावित हुई। इस परेशानी से निपटने की कोशिश के तहत सिंगल लाइन पर मेट्रो चलाई गई। मेट्रो सेवा प्रभावित होने से स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश के दौरान शाम करीब 4:10 बजे मजेंटा लाइन पर आरके पुरम से आईजीआई टर्मिनल-1 स्टेशन के बीच अचानक मेट्रो सेवा ठप हो गई। इस सेक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही थी। मेट्रो सेवा प्रभावित होने से बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर प्रभाव पड़ा।

- फोटो : लाल सिंह
यात्रियों को करीब ढाई घंटे स्टेशनों पर फंसे रहना पड़ा। डीएमआरसी के मुताबिक, ओएचई में तकनीकी खराबी के कारण सेवा रुकी। इसे ठीक करने के दौरान आरके पुरम और आईजीआई टर्मिनल-1 के बीच सिंगल ट्रैक पर मेट्रो चलाई गई। इस परेशानी के बीच बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी कॉरिडोर को दो शॉर्ट रूट में बदल दिया गया।
पहले शॉर्ट रूट पर बॉटनिकल गार्डन से आरके पुरम तक और दूसरे शॉर्ट रूट पर आईजीआई टर्मिनल-1 से जनकपुरी वेस्ट के बीच मेट्रो सेवा संचालित की गई। तकनीकी स्टाफ ने 6:40 बजे खराबी दूर कर मेट्रो सेवा को सुचारु कर दिया।
दूसरी ओर, लोग मेट्रो प्रबंधन के खिलाफ काफी नाराज दिखे। यात्रियों का कहना था कि कुछ दिन पहले ही मजेंटा लाइन का यह सेक्शन शुरू हुआ है। पहली तेज बारिश में ही मेट्रो में खराबी आ गई। जब अत्याधुनिक तकनीक वाली मेट्रो ही बारिश नहीं झेल पाई तो लाइनों का क्या हाल होगा।