{"_id":"59e4b5e74f1c1b70548b7bda","slug":"after-getting-released-from-the-jail-talwars-thanked-everybody-and-then-they-went-to-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहा होते ही तलवार दंपति ने हाथ जोड़ सबको कहा धन्यवाद, फिर हुए नोएडा के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहा होते ही तलवार दंपति ने हाथ जोड़ सबको कहा धन्यवाद, फिर हुए नोएडा के लिए रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में तलवार दंपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी आरुषि की हत्या के आरोप में करीब चार साल तक जेल की सजा काटने के बाद सोमवार को रिहा हुए तलवार दंपती ने जेल से निकलते ही हाथ जोड़कर सबको धन्यवाद दिया। राजेश और नूपुर दोनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखी। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। मीडिया के जमावड़े के बीच सबका धन्यवाद करते हुए तलवार दंपती नोएडा रवाना हो गए।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह करीब दस बजे सीबीआई कोर्ट की कार्रवाई शुरू होते ही तलवार दंपती की रिहाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई। हालांकि करीब 11 बजे हाईकोर्ट का आदेश लेकर राजेश तलवार के भाई दिनेश और उनके दोस्त सीबीआई कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के बावजूद तलवार दंपती के वकील मनोज शिशौदिया ने रिहाई संबंधी दस्तावेज तैयार कर रखे थे।
विज्ञापन
सभी दस्तावेज सीबीआई कोर्ट में जमा करवाए गए। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे कोर्ट ने डासना जेल के लिए रिहाई का परवाना जारी किया। इसके बाद शाम करीब पांच बजे राजेश और नूपुर को डासना जेल से रिहा कर दिया गया। डासना जेल पहुंचे राजेश के भाई दिनेश तलवार ने कहा कि उन्हें अपने भाई-भाभी के लिए जिस न्याय की उम्मीद थी वह मिल गया।
विज्ञापन
हालांकि आरुषि को इंसाफ के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि चार साल बाद भाई-भाभी के घर आने से उनके साथ ही परिवार के सभी लोग बहुत खुश हैं।