गैंगरेप के बाद भी नहीं आए बाज, पुलिस बनी मूकदर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से गैंगरेप मामले में फरार आरोपी द्वारा परिजनों को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
परिजन शुक्रवार को गैंगरेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से मिले। परिजनों का आरोप है कि गैंगरेप का आरोपी गांव में घूम रहा है।
वह आसपास के लोगों से कहता है कि अगर मुकदमा वापस न लिया गया तो युवती और परिजनों को जान से मार दिया जाएगा। मामले की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
वारदात के समय घर पर अकेली थी युवती
इसके बाद एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने तुरंत थानाध्यक्ष रबूपुरा से बात करके उन्हें आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए और पीड़ित परिजनों से संपर्क में रहने को कहा।
मालूम हो कि 4 जून को परिवार के सभी लोग खेतों पर काम करने के लिए गए थे।
युवती घर पर अकेली थी और उसी का लाभ उठाकर गांव के ही युवक ने साथियों के साथ घर में घुसकर गैंगरेप किया था। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।