गैंगरेप के बाद युवती को सीएम के घर के पीछे फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता परिवर्तन और कानून की कड़ी सजाएं भी दरिंदों को अपराध करने से नहीं रोक पा रही हैं। यही कारण है कि देश की राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है।
दिल्ली में बीती रात एक गैंगरेप का मामला सामने आया है। यही नहीं युवती को गैंगरेप के बाद चलती कार से सड़क पर फेंक दिया गया।
बता दें कि मामला उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके की है। युवती को घायल व बेहोशी की हालत में ही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां से बाद में मेडिकल के लिए उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया।
केजरीवाल के निवास के पीछे से मिली लड़की
यह मामला इसलिए भी बड़ा हो जाता है क्योंकि युवती को विकास भवन के पास कार से फेंका गया था। यह स्थान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के पीछे है।
टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार युवती का गैंगरेप उसकी ही कंपनी के बॉस और उनके साथी ने की। कहा जा रहा है कि दोनों ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके नशे में होने का फायदा उठाकर उसका गैंगरेप किया।
बाद में उसे विकास भवन के पास चलती कार से फेंक गए। यहां से कुछ दूर पर ही विधानसभा भी है। कहा जा रहा है कि हादसे के वक्त उस पूरे इलाके की स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।