फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After flirting killed in car collision, the police attacked.

छेड़खानी के बाद कार में मारी टक्कर, फिर पुलिस पर हमला

Fri, 22 Jan 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
After flirting killed in car collision, the police attacked.
दो कारों में सवार करीब आठ रईसजादों ने बुधवार रात एनएच-24 के पास खूब हुड़दंग मचाया। शराब के नशे में धुत  कार सवारों ने एबीईएस कट के पास एक लेडी कार चालक से छेड़छाड़ की, फिर दूसरी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंचे लेपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को रोका तो उनसे हाथापाई की, फिर कुछ दोस्तों को बुलाकर उनकी पिटाई की। हालांकि बाद में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उनके साथी भागे हुए हैं। आरोपियों में तीन ग्रेजुएशन छात्र हैं।
विज्ञापन


क्रॉसिंग्स रिपब्लिक चौकी इंचार्ज राकेश पुंडीर ने बताया कि घटना बुधवार देर रात की है। दो लग्जरी कारों में करीब आठ युवक नशे में थे और राहगीरों पर कमेंट्स कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कार सवारों ने नोएडा से लौट रही एक लेडी कार चालक पर भी फब्तियां कसीं और छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में की और वहां से चली गई।

कार सवार बाज नहीं आए और उन्होंने एक राहगीर की कार में टक्कर मार दी। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। इस दौरान लैपर्ड पर तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार सवारों से पूछताछ करने लगे।


आरोप है कि कार चालकों ने साथियों को बुलाकर लैपर्ड पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट की। पुलिसकर्मियों की सूचना पर एसआई विक्रम के साथ राकेश पुंडीर भी पहुंचे और आरोपियों को पकड़ा। पकडे़ गए आरोपी मितेंद्र, धीरेंद्र, मुकुल, शाहिद और अक्षय हैं। सभी कविनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed