फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After five years air in Delhi so clean on Dussehra AQI may increase on Sunday

Delhi AQI: पांच साल बाद दिल्ली में दशहरा के दिन हवा रही इतनी साफ, कल घुल सकता है सांसों में 'जहर'

Sat, 12 Oct 2024 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Oct 2024 09:27 PM IST
सार

हवा की दिशा बदलने से हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में हवा 12 से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चली। साथ ही रविवार को हवा विभिन्न दिशा से 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
After five years air in Delhi so clean on Dussehra AQI may increase on Sunday
पांच साल बाद दिल्ली में दशहरा के दिन हवा रही इतनी साफ - फोटो : adobestock

विस्तार

दशहरा के दौरान बीते पांच साल में दिल्ली की हवा सबसे साफ रही। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 दर्ज किया गया। यह वर्ष 2020 के बाद सबसे कम एक्यूआई है। हालांकि, रविवार को एक्यूआई बढ़ने की आशंका है। दशहरे पर शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में पुतलों का दहन किया गया। दिल्ली सरकार द्वारा सभी तरह के पटाखों पर प्रतिबंध की वजह से बड़ी रामलीला समितियों ने पुतलों में पटाखे नहीं लगाए थे। हालांकि, गली-मोहल्लों में रावण के पुतलों में पटाखों की आवाजें सुनाई दीं। वहीं, एनसीआर में भी बड़ी संख्या में पुतला दहन में पटाखों का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन

हवा की दिशा बदलने से हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में हवा 12 से 4 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा से चली। साथ ही रविवार को हवा विभिन्न दिशा से 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। एनसीआर में शनिवार को फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 109 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही गाजियाबाद में 177, ग्रेटर नोएडा में 150, नोएडा में 136 और गुरुग्राम में 120 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.585 फीसदी रही
शनिवार को तीसरे दिन भी हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी रही। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक वायु प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.585 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, रविवार को हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.18 फीसदी और सोमवार को 0.273 फीसदी हो सकती है। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के आंकड़ों के अनुसार वायु प्रदूषण में खुले में कूड़ा जलने से होने वाला धुआं 2.044 फीसदी रहा। वहीं, आईआईटीएम के मुताबिक शनिवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 2450 मीटर रहा। वहीं, अगले 24 घंटे में यह 2400 मीटर तक पहुंचने की आशंका है।

विज्ञापन

दशहरे पर कितना रहा एक्यूआई
वर्ष एक्यूआई
2024 155
2023 220
2022 211
2021 198
2020 349

(नोट: यह आंकड़े सीपीसीबी के अनुसार हैं)

दशहरे के अगले दिन कितना रहा एक्यूआई
वर्ष एक्यूआई
2023 243 (25 अक्तूबर)
2022 79 (06 अक्तूबर)
2021 284 (16 अक्तूबर)
2020 353 (26 अक्तूबर)
2019 112 (09 अक्तूबर)
2018 326 (20 अक्तूबर)
2017 196 (01 अक्तूबर)
2016 223 (12 अक्तूबर)
2015 292 (23 अक्तूबर)

सामान्य से दो डिग्री नीचे लुढ़का न्यूनतम तापमान
दिल्ली में सुबह व शाम को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। शनिवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, समग्र रूप से दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान यह अब तक सबसे कम हैं। हालांकि, दोपहर में धूप परेशान कर रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही दिन के तापमान में भी कमी आने वाली है। इससे दोपहर में धूप परेशान नहीं करेगी। शनिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में हल्के बादल आसमान में छाए रहे। इससे लोग गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शाम के समय तेज हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

किस स्तर पर कितना होता है एक्यूआई

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब व 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed