फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After five days three accused involved in Nitesh murder case came under police custody

Delhi: नितेश हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपी पांच दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आए, रंजीत नगर में तनाव बरकरार

Tue, 18 Oct 2022 12:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 12:55 AM IST
सार

घटना के बाद से शादीपुर गांव में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से घटना हुई। यदि पुलिस ने शुरुआत में ही सख्त एक्शन लिया होता तो आरोपी पकड़े जाते। 

विज्ञापन
After five days three accused involved in Nitesh murder case came under police custody
मृतक नितेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंजीत नगर इलाके के शादीपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता नितेश की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सोमवार आखिर पुलिस को कामयाबी मिल ही गई। हत्याकांड के तीनों प्रमुख आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अब्बास उर्फ अकदास, हुजैफा और अदनान के रूप में हुई है। अदनान को देर रात पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


वारदात में अब्बास, अदनान और उजेफा के अलावा और कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी के लिए सोमवार को भी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। नितेश की मौत के बाद से लगातार शादीपुर गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मध्य जिला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के अगले दिन ही तीनों आरोपियों के मोबाइल बंद हो गए थे। इनकी आखिरी लोकेशन मेरठ की मिली थी। वहीं तीनों की रिश्तेदारी पश्चिम उत्तर-प्रदेश में थी। सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी भागकर वहीं पर गए थे। लेकिन जैसे ही उनको पता चला कि पुलिस उनकी तलाश कर रही है, यहां से भी फरार हो गए। टीमों को उत्तराखंड भी भेजा गया। पुलिस ने सोमवार देर शाम एक आरोपी अब्बास को दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी हुजैफा को भी कुछ ही देर में पकड़ लिया गया। देर रात तीसरा आरोपी मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे दिल्ली लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर घटना के बाद से शादीपुर गांव में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से घटना हुई। यदि पुलिस ने शुरुआत में ही सख्त एक्शन लिया होता तो आरोपी पकड़े जाते। नितेश की मां कमलेश लगातार अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रही है। उनका कहना था कि उनके बेटे के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के लिए मामला फास्ट ट्रैक में चलाया जाए। परिवार यह मानने को तैयार नहीं है कि पहले झगड़े की शुरुआत नितेश की ओर से की गई थी। बता दें कि 11 अक्तूबर को शादीपुर इलाके में मंदिर वाली गली में हुए झगड़े के बाद 15-20 लोगों ने नितेश, आलोक और मोंटी की पिटाई कर दी थी। हमले में नितेश को गंभीर चोटें लगी थी। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार रात की उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed