फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After cyber attack in AIIMS server has not yet become normal

AIIMS Delhi: मिनटों के काम में घंटों इंतजार से मरीज बेहाल, साइबर अटैक के बाद से सामान्य नहीं हो पाया है सर्वर

Tue, 17 Jan 2023 12:04 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Jan 2023 12:04 AM IST
सार

23 दिसंबर को एम्स में साइबर अटैक हुआ था, लेकिन अभी तक सर्वर पूरी तरह से सामान्य हो पाया है। आलम यह है कि सर्वर चलते-चलते बंद हो जाता है, जिस कारण दो मिनट के काम के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
After cyber attack in AIIMS server has not yet become normal
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में हुए साइबर अटैक के बाद सर्वर अभी तक पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया है। एम्स का सर्वर चलते-चलते बंद हो जाता है, जिस कारण दो मिनट के काम के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार पूरे दिन कोशिश करने के बाद भी काम नहीं हो पाता। एम्स पहुंच रहे मरीजों का कहना है कि करीब दो माह का समय बीतने के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 23 दिसंबर को एम्स में साइबर अटैक हुआ था। सोमवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र के कमरा नंबर 102 में सर्जरी के लिए भुगतान करने पहुंची सुशीला ने बताया कि दोपहर दो बजे वह लाइन में लगीं। जब नंबर आया तो सर्वर ही बंद हो गया। करीब पौने घंटे तक खड़े रहने के बाद सर्वर चला, तब जाकर भुगतान हो पाया। उन्होंने कहा कि उनके बाद आए तीन लोगों का भुगतान महज दो मिनट में ही हो गया।

विज्ञापन

वहीं आफताब सवूद ने कहा कि एम्स का सर्वर खराब होने के कारण पिछले कुछ दिनों से फॉलोअप के लिए अपॉइंटमेंट लेने का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन नहीं मिल पा रहा। उन्होंने इस समस्या को लेकर ट्वीट भी किया और इसे ठीक करने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि एम्स दिल्ली के ऑनलाइन सेवा को क्या हुआ, मैं पिछले कुछ दिनों से फॉलोअप अपॉइंटमेंट के लिए कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मिल रहीं पा रहा है। अपॉइंटमेंट लेने के लिए फोन नंबर दिया है, लेकिन कोई फोन नहीं उठाया जा रहा है।

मुनीश शर्मा ने कहा कि ओपीडी में डॉक्टर के कंप्यूटर पर ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं दिख रही है। पिछले एक सप्ताह में दो बार रिपोर्ट लाने जाना पड़ गया। साइबर अटैक से पहले डॉक्टर के कंप्यूटर पर ही रिपोर्ट दिख जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed