{"_id":"66b8bdaf7d9aa70d04035f69","slug":"after-collision-in-gurugram-truck-dragged-bike-to-a-distance-two-youth-died-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा: टक्कर के बाद मोटरसाइकिल आगे फंसी, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा: टक्कर के बाद मोटरसाइकिल आगे फंसी, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
Sun, 11 Aug 2024 07:03 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी (गुरुग्राम)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटौदी (गुरुग्राम)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 11 Aug 2024 07:03 PM IST
सार
दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और ट्रक चालक बाइक को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगने के बाद ट्रक में फंसी बाइक को ट्रक चालक करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बोहड़ाकला के अमित पाल ने कहा कि उसका छोटा भाई विपुल अपने दोस्त पटौदी के वार्ड दस निवासी अभय जीत चौहान के साथ उसकी बाइक से किसी काम से बिलासपुर चौक पर गए थे। अमित भी बिलासपुर चौक पर ही मौजूद था। जब वे दोनों बाइक से वापस बोहड़ाकला जा रहे थे तो बिलासपुर चौक से आगे सीएनजी पंप के पास दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक ट्रक के आगे फंस गई और ट्रक चालक बाइक को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक पर केस दर्ज कर उसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन