फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after being crushed driver fled leaving the cashier on the pavement injured died

दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: कुचलने के बाद कैशियर को फुटपाथ पर छोड़कर फरार हुआ चालक, घायल ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

Wed, 13 Jul 2022 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 01:34 AM IST
सार

रंजन कुमार घायलावस्था में सड़क पर काफी देर तड़ता रहा। समय से इलाज न मिलने के कारण उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सुबह करीब साढ़े चार बजे एक निजी कंपनी का खाना डिलीवर करने वाला सुरेंद्र यादव वहां से गुजरा और रंजन को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
after being crushed driver fled leaving the cashier on the pavement injured died
- फोटो : istock

विस्तार

दक्षिण जिले पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी कार चालक ने पहले पेशे से कैशियर युवक को कुचला और फिर उसे फुटपाथ पर लेटा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घायल कैशियर ने दो घंटे तक इलाज न मिलने के कारण फुटपाथ पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पीड़ित को दो घंटे बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मैकेनिक है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये सड़क दुर्घटना 10 जुलाई को तड़के चार बजे का है। मृतक कैशियर रंजन कुमार (46) सावित्री नगर में रहता है और ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित एक पब व रेस्टोरेंट में बतौर कैशियर काम करता था। 10 जुलाई की देर रात वह काम खत्म कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कैलाश अपार्टमेंट के सामने अज्ञात कार ने उसे कुचल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कार चालक ने कार रोकी और घायल रंजन कुमार को उठाकर फुटपाथ पर लेटा दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है रंजन कुमार घायलावस्था में सड़क पर काफी देर तड़ता रहा। समय से इलाज न मिलने के कारण उसने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। सुबह करीब साढ़े चार बजे एक निजी कंपनी का खाना डिलीवर करने वाला सुरेंद्र यादव वहां से गुजरा और रंजन को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रंजन के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआती जांच में पता लगा कि सुरेंद्र ने रंजन की पहचान की और बताया कि वह पहले रंजन के साथ एक पब में काम करता था। रंजन पब में कैशियर का काम करता था। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी कार मैकेनिक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed