फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After beating man to death in Anand Parvat delhi dead body buried in a pit in the drain

माधव के महिला के साथ थे अवैध संबंध: युवक की हत्या कर शव घर के भीतर दफनाया, ऊपर से सीमेंट लगा कर दिया था पक्का

Mon, 01 Apr 2024 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 Apr 2024 10:43 PM IST
सार

पुलिस ने हत्या के मामले में दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ज्योति, लेखपाल और सुरजीत के रूप में हुई है। दरअसल माधव और ज्योति के बीच नजदीकियां थीं। यह बात जब ज्योति के पति लेखपाल को पता चली तो उसने माधव की हत्या की योजना बना ली। 

विज्ञापन
After beating man to death in Anand Parvat delhi dead body buried in a pit in the drain
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में युवक की पीटकर हत्या करने के बाद उसका शव घर की नाली में गड्ढा कर दफना दिया गया। परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की तो हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठा। मृतक की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी माधव सिंह (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के मामले में दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ज्योति, लेखपाल और सुरजीत के रूप में हुई है। दरअसल माधव और ज्योति के बीच नजदीकियां थीं। यह बात जब ज्योति के पति लेखपाल को पता चली तो उसने माधव की हत्या की योजना बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात में लेखपाल ने सुरजीत को भी शामिल किया। होली वाले दिन ज्योति ने फोन कर माधव को घर बुला लिया। वहां तीनों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसका शव घर में नाली में गड्ढा करके दफना दिया गया। बाद में सभी आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने माधव का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला माधव किराए पर कमरा लेकर आनंद पर्वत इलाके में रहता था। इसका परिवार गांव में रहता है। माधव यहां एक फैक्टरी में काम करता था। होली वाले दिन वह अपना मोबाइल मकान मालिक मोहन कुमार पांडेय को देकर होली खेलने जाने की बात कर निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। 

माधव से संपर्क न होने पर उसके परिजनों ने दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार राकेश से संपर्क किया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने जब माधव के मोबाइल की जांच की तो पता चला कि वह किसी ज्योति नामक महिला के संपर्क में था। 

पुलिस पंजाबी बस्ती, बलजीत नगर ज्योति के घर पहुंची तो उसका घर बंद मिला, लेकिन घर से दुर्गंध आ रही थी। संदिग्ध लगने पर घर में बने गड्ढे को खोदा गया तो वहां से माधव का शव बरामद हुआ। क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर रोहित की टीम ने छानबीन के बाद ज्योति और उसके पति लेखपाल को गिरफ्तार किया। दोनों ने हत्याकांड में सुरजीत के भी शामिल होने की जानकारी दी, उसको भी दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed