फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after ashish khetan resign kejriwal old aids including kumar vishwas

'हम तो चंद्र गुप्त बनाने निकले थे, क्या पता था चंदा गुप्ता बन जाएगा', खेतान के जाने पर कुमार का तंज

Thu, 23 Aug 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Aug 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
after ashish khetan resign kejriwal old aids including kumar vishwas

आम आदमी पार्टी (आप) से दो वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे के बाद एक बार फिर आप का शीर्ष नेतृत्व पार्टी के संस्थापक सदस्यों के निशाने पर है। सबसे तीखी टिप्पणी प्रशांत भूषण व कुमार विश्वास ने की है।

विज्ञापन


आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर तंज कसा कि हम तो चंद्र गुप्त बनाने निकले थे, हमें क्या पता था चंदा गुप्ता बन जाएगा। वहीं, प्रशांत भूषण का कहना है कि एक आंदोलन व संगठन को खत्म करने की यह केस स्टडी हो सकती है। दूसरी तरफ आप की एनआरआई सेल से जुड़े रहे लोगों ने भी केजरीवाल पर हमला बोला।
विज्ञापन


आशीष खेतान के इस्तीफे की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद कुमार विश्वास ने बुधवार सुबह एक कविता ट्वीट की। उन्होंने लिखा कि सब साथ चले, सब उत्सुक थे, तुमको आसन तक लाने में! कुछ सफल हुए ‘निर्वीर्य तुम्हें यह राजनीति समझाने में! इन आत्मप्रवंचित बौनों का दरबार बनाकर क्या पाया? जो शिलालेख बनता उसको अखबार बनाकर क्या पाया?’ वहीं एक अन्य ट्वीट में विश्वास लिखते हैं कि हम तो चंद्र गुप्त बनाने निकले थे, हमें क्या पता था चंदा गुप्ता बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रशांत भूषण ने लिखा कि महान आदर्शों से प्रेरित होकर पार्टी बनाने वालों या इसका हिस्सा बनने वालों का मोहभंग होने सिलसिला चल निकला है। इनकी लिस्ट लंबी होती जा रही है। वह बड़ी उम्मीदों का पल था। लेकिन एक व्यक्ति की अनैतिक महत्वाकांक्षा व विजन की कमी से सब-कुछ नष्ट हो गया है। यह केस स्टडी हो सकती है कि किसी संगठन व आंदोलन को कैसे खत्म किया जाता है।

आशीष खेतान के इस्तीफे पर केजरीवाल की चुप्पी

after ashish khetan resign kejriwal old aids including kumar vishwas
इसके अलावा आप की एनआरसी सेल से जुड़े व अमेरिका में रहने वाले मुनीष रायजादा ने लिखा कि सब स्व ध्येय के लिये आये थे। चंदा चुराने वाले गैंग में फूट पड़ गई है। जबकि लंदन में रहने वाले जय नाथ मिश्रा का कहना है कि आप की शुरुआत आम आदमी से हुयी थी, लेकिन इसमें बेशर्म आदमी घुस आये हैं।

आशीष खेतान के इस्तीफे पर केजरीवाल की चुप्पी
करीब एक हफ्ते पहले आशुतोष के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय दिखाई दिए थे। आशुतोष का इस्तीफा इस जन्म में स्वीकार न होने की बात करते हुए उन्होंने पार्टी से जुड़े रहने की अपील भी की थी। वहीं, दूसरे नेताओं ने आशुतोष को मनाने की भी कोशिश की थी। यहां तक कि वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय व गोपाल राय नोएडा स्थित आशुतोष के घर तक गए थे। लेकिन आशीष खेतान के इस्तीफे पर केजरीवाल समेत पूरी पार्टी शांत है। अरविंद केजरीवाल की आशीष खेतान के इस्तीफे पर खामोशी के बाद पार्टी के किसी दूसरे नेता ने भी कोई बयान नहीं दिया है। वहीं, कहीं से खेतान को मनाने की पहल भी नहीं हुयी है। अनौपचारिक तौर पर पार्टी आशीष खेतान के स्पष्टीकरण को ही आगे कर रही है। हालांकि, किसी बड़े नेता ने खेतान के ट्वीट को रि-ट्वीट तक नहीं किया है।

इस्तीफे पर आशीष खेतान की सफाई
आशीष खेतान ने फेसबुक पर पार्टी से हटने के बारे में लंबी पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने कहा है कि निजी वजहों से फिलहाल वह चुनावी व सक्रिय राजनीति से हट रहे हैं। उन्हें पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है। पार्टी में उन्हें पूरा प्यार व सम्मान मिला। सक्रिय राजनीति से हटने को लोक सभा सीट की दावेदारी से जोडना कोरी अफवाह है। उन्होंने लिखा है कि आगामी लोक सभा चुनाव लडने के बारे में पार्टी ने उनसे पूछा था। लेकिन निजी वजहों से मना कर दिया था। इसमें खेतान ने बताया है कि वह वकालत के पेशे से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed