फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After Anil Baijal Resignation who will be Delhi next Lieutenant Governor these few names are in race

Anil Baijal Resign: बैजल के इस्तीफे के बाद अब कौन होगा दिल्ली का नया उपराज्यपाल? इन पांच नामों की चर्चा

Thu, 19 May 2022 11:24 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 May 2022 11:24 AM IST
सार

अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद अब पांच ऐसे नाम हैं जिन्हें लेकर चर्चाएं तेज है और इनमें से कोई एक दिल्ली का अगला उपराज्यपाल हो सकता है। आइए जानतें हैं कौन हैं वो पांच नाम...

विज्ञापन
After Anil Baijal Resignation who will be Delhi next Lieutenant Governor these few names are in race
anil baijal

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति को सौंपे अपने इस्तीफे में बैजल ने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ रहे हैं। 1969 बैच के आईएएस अधिकारी रहे बैजल को दिसंबर 2016 में दिल्ली का 21वां उपराज्यपाल बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि बैजल के पांच वर्ष से ज्यादा का कार्यकाल आम आदमी पार्टी सरकार के साथ प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र को लेकर खींचतान भरा रहा। बैजल का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन


अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद अब पांच ऐसे नाम हैं जिन्हें लेकर चर्चाएं तेज है और इनमें से कोई एक दिल्ली का अगला उपराज्यपाल हो सकता है। आइए जानतें हैं कौन हैं वो पांच नाम...
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रफुल्ल खोड़ा पटेल

प्रफुल्ल पटेल इस वक्त लक्ष्यद्वीप के उपराज्यपाल हैं। वह लक्ष्यद्वीप में लिए गए अपने कई फैसलों को लेकर विवादों में रहे थे। स्थानीय लोगों ने उनका खासा विरोध किया था। प्रफुल्ल पटेल का नाम दिल्ली के उपराज्यपाल की रेस में इसलिए भी सबसे आगे है क्योंकि, इस साल मार्च में सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट से बैजल के जाने के बारे में लिखा था। साथ ही केजरीवाल ने ट्वीट में कहा था कि लक्ष्यद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल को दिल्ली का अगला एलजी बनाया जा रहा है।

राकेश मेहता

गुजरात काडर के आईएएस अफसर, दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी और इलेक्शन कमिश्नर रह चुके राकेश मेहता का नाम भी इस रेस में है। राकेश मेहता राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं में रहते हैं जिसके चलते उनका नाम भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

राजीव महर्षि

बैजल की तरह ही राजीव भी पूर्व गृह सचिव रह चुके हैं। साथ ही वह वित्त सचिव कैग के रूप में भी काम कर चुके हैं।

सुनील अरोड़ा

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा जिनका कार्यकाल इसी साल अप्रैल में खत्म हुआ है, वह भी इस रेस में माने जा रहे हैं। सुनील अरोड़ा स्किल डेवलपमेंट मिनिस्ट्री और सूचना व प्रसारण मंत्रालय में भी सचिव रह चुके हैं।

राकेश अस्थाना

दिल्ली के वर्तमान पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी इस रेस में शामिल हैं। उन्हें पिछले साल जुलाई में कमिश्नर बनाया गया था। उनके नियुक्ति को लेकर मामला कोर्ट में भी गया था जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इस वक्त वह केस सुप्रीम  कोर्ट में है। राकेश अस्थाना का सीबीआई महानिदेशक के तौर पर भी कार्यकाल विवादों में रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed