{"_id":"655bb84e102a579970098898","slug":"after-an-altercation-miscreants-fired-bullets-at-the-young-man-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कहासुनी के बाद बदमाशों ने युवक पर पर बरसाईं गोलियां, कान को छूकर निकली गोली; पिस्टल की बट से भी किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कहासुनी के बाद बदमाशों ने युवक पर पर बरसाईं गोलियां, कान को छूकर निकली गोली; पिस्टल की बट से भी किए वार
Tue, 21 Nov 2023 01:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:19 AM IST
सार
पीड़ित मोहम्मद असद (25) को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य दिल्ली का जामा मस्जिद इलाका रविवार आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। मामूली कहासुनी के बाद दो बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक गोली युवक की कनपटी को छूकर निकली। आरोपियों ने पिस्टल की बट से कई वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
बाद में आरोपी गोली चलाते हुए फरार हो गए। शोर-शराबा और गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पीड़ित मोहम्मद असद (25) को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जामा मस्जिद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों ही आरोपियों की पहचान करने की बात कही है। फिलहाल रंजिश में हमले की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक, मो. असद परिवार के साथ गली जगत वाली, जामा मस्जिद में रहता है। परिवार में पिता सिराजुद्दीन, पत्नी, एक माह की बच्ची व बाकी सदस्य हैं। असद का अपना कारोबार है। रविवार को उसकी बच्ची की तबीयत खराब थी। शाम में वह उसे दवाई दिलवाकर लौटा था।
विज्ञापन
देर रात खाना खाने के बाद वह मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के लिए घर से निकला। इसी बीच दोनों आरोपी युवक उसे मिल गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने असद से बहस की और उस पर पिस्टल निकालकर गोली चला दी। कई राउंड गोलियां चलाने के बाद भी असद को गोली नहीं लगी। एक गोली उसकी कनपटी को छूकर निकली। बाद में आरोपियों ने पांच-छह बार उसकी कनपटी पर पिस्टल से हमला किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक आरोपी का नाम साद है, दूसरे की भी पहचान हो गई है। हमलावर और पीड़ित एक दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं।