{"_id":"818b4b9c51a34b690436cf2a4cfb89aa","slug":"after-a-fight-with-her-husband-woman-drank-acid-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद महिला ने पिया तेजाब, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़े के बाद महिला ने पिया तेजाब, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 27 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
एक महिला ने रविवार रात तेजाब पी लिया। परिजन उसको नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां सोमवार दोपहर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। महिला का उसके पति से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
दया रानी पत्नी सुदामा यहां छलेरा गांव में रहते हैं। वह मूलरूप से इलाहाबाद के रहने वाले हैं। रविवार रात किसी बात को लेकर पति और पत्नी में झगड़ा हो गया, जिस पर देर रात दया रानी ने बोतल में रखा तेजाब पी लिया।
विज्ञापन
इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसके चिल्लाने पर सुदामा जागा और परिजनों को सूचना देते हुए उसे नजदीक के अस्पताल ले गया। सोमवार दोपहर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। महिला के परिजनों की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन