{"_id":"5c076c2abdec22418d761d8b","slug":"after-a-day-of-imposing-25-crore-fine-on-delhi-government-industrial-waste-burn-in-open-in-mundka","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सरकार पर 1 करोड़ का जुर्माना लगने के एक दिन बाद ही मुंडका में खुले में जला औद्योगिक कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सरकार पर 1 करोड़ का जुर्माना लगने के एक दिन बाद ही मुंडका में खुले में जला औद्योगिक कूड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
दिल्ली के मुंडका में रहने वालों के लिए शुद्ध ताजी हवा एक सपने की तरह है और इसकी वजह है वहां के उद्योगों से निकलने वाले कूड़े को खुले में जलाया जाना। एनजीटी द्वारा दिल्ली सरकार पर 25 करोड़ का जुर्माना लगाए जाने के ठीक एक दिन बाद ही मुंडका में खुले में कूड़ा जलाकर एक बार फिर नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार मंगलवार को मुंडका में खुले में कूड़ा जलते देखा गया जिससे जहरीला धुआं निकल रहा था। उस धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल हो रहा था और आंखों में जलन भी हो रही थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुंडका में स्थित उद्योग अपने यहां से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करने के लिए रात में कूड़े में आग लगा देते हैं ताकि उन्हें परेशान भी न होना पड़े।
विज्ञापन
उद्योगों से निकलने वाले कचरे का छोटा पहाड़ मुंडका मेट्रो स्टेशन के पीछे भी पड़ा हुआ।