फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After 40 days temperature dropped below 40 degrees Celsius in delhi light rain is expected two days

कब तक नहीं सताएगी गर्मी?: 40 दिन बाद पहुंचा दिल्ली का पारा 40 के नीचे, अभी दो दिन बरसेंगी राहत की बूदें

Sat, 22 Jun 2024 07:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Jun 2024 07:18 PM IST
सार

Mausam Ki Jankari: दिल्ली में मंगलवार से दो दिन तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद फिर से बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
After 40 days temperature dropped below 40 degrees Celsius in delhi light rain is expected two days
बारिश ने दी गर्मी से राहत - फोटो : जी पाल, अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से मिली राहत का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। इससे मौसम सुहाना हो गया है। ऐसे में 40 दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया है। मौसम की मेहरबानी सोमवार तक जारी रहेगी। इस दौरान बूंदा-बांदी से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की बारिश होने के अनुमान जताया है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है। उधर, मंगलवार से दो दिन तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद फिर से बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। सुबह से ही आसमान में बादल और सूरज के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। ऐसे में लोगों को गर्मी से फौरी राहत जरूर मिली है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। ऐसे में लोगों ने लू व भीषण गर्मी से राहत की सांस ली। रात के समय हवा में ठंडक महसूस की गई।

नजफगढ़ में 39 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़, पीतमपुरा व जाफरपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 39.4, आया नगर में 39.2, पूसा में 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
राजधानी में आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 199 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम 122, नोएडा में 184, फरीदाबाद में 170 व गाजियाबाद में 180 एक्यूआई दर्ज किया।

शनिवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28.6 डिग्री सेल्सियस

रविवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----30 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed