फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After 24 days air reached very poor to poor category

Delhi-NCR AQI: 24 दिन बाद बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एनसीआर में फरीदाबाद की वायु रही सबसे साफ

Sun, 30 Nov 2025 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Nov 2025 10:54 PM IST
सार

राजधानीवासियों को रविवार सुबह कुछ राहत मिली, जब एक्यूआई 300 से नीचे आकर 279 दर्ज किया गया। दिल्ली की तरह एनसीआर में नोएडा में भी एक्यूआई 279 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
After 24 days air reached very poor to poor category
दिल्ली की सुधरी हवा - फोटो : ANI

विस्तार

लगातार 24 दिनों से 350 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के बीच जहरीली हवा में सांस ले रहे राजधानीवासियों को रविवार सुबह कुछ राहत मिली, जब एक्यूआई 300 से नीचे आकर 279 दर्ज किया गया। दिल्ली की तरह एनसीआर में नोएडा में भी एक्यूआई 279 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा में 268, गाजियाबाद में 256 और गुरुग्राम में 245 एक्यूआई दर्ज किया गया। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 176 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।

विज्ञापन

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 18.614 फीसदी रही। इसके अलावा पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण 0.967, निर्माण गतिविधियों से 2.805, पेरिफेरल उद्योग से 3.679 और आवासीय इलाकों की भागीदारी 4.574 फीसदी रही। सीपीसीबी के अनुसार, रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 5 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1000 मीटर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 224.7 और पीएम2.5 की मात्रा 119.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed