{"_id":"5dd9bcc98ebc3e548d6f1dd5","slug":"afghan-caught-with-14-thousand-us-dollars-from-igi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 हजार अमेरिकी डॉलर के साथ पकड़ा अफगान, कस्टम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 हजार अमेरिकी डॉलर के साथ पकड़ा अफगान, कस्टम को सौंपा
Sun, 24 Nov 2019 04:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Nov 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
बरामद मुद्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने एक अफगानी नागरिक के पास से 10 लाख रुपये कीमत के अमेरिकी डॉलर बरामद किए हैं। उसे कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को तड़के 5:30 बजे एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने अफगानिस्तान निवासी बख्त्यारी वाहिदुल्लाह को संदिग्ध हालात में घूमते देखा।
विज्ञापन
हिरासत में लेकर उसके सामान की एक्सरे मशीन पर जांच की गई तो बैग में एक संदिग्ध वस्तु दिखी। तलाशी में बैग से 14 हजार यूएस डॉलर मिले। यात्री करंसी से संबंधित कोई वैध कागजात पेश नहीं कर पाया। वह स्पाइस जेट की फ्लाइट से काबुल जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया था।
विज्ञापन