नाबालिग लड़की संग प्रेम प्रसंग, पूरे गांव में तनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की के साथ प्रेम प्रसंग को लेकर गांव कंसाली में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अब तक गांव कोटला, शाहपुर व कंसाली समेत कई स्थानों पर पंचायतें हो चुकी हैं।
पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जबकि हाई कोर्ट से लड़के व उसके परिवार को सुरक्षा मिली हुई हैं। इस संबंध में प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने गांव कंसाली व शाहपुर का दौरा किया।
उन्होंने दोनों परिवारों को समझा बुझाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया। किन्तु अभी भी पंचायतों का दौर चालू है। अगली पंचायत 21 जनवरी की रखी गई है। जिसमें लड़के के परिवार से नाबालिग लड़की को सौंपने का फरमान दिया गया है।
लड़की का बोर्ड ने किया मेडिकल
पांच दिन की इजाजत मिलने के बावजूद कंसाली गांव में आपसी मन मुटाव चरम पर है। पुलिस के अनुसार लड़की का बोर्ड द्वारा मेडिकल हुआ है।
जिसमें उसकी औसत उम्र 15 साल बताई गई है। डीएसपी हैडक्वार्टर यादराम ने बताया कि देर शनिवार महिला आयोग की चेयरपर्सन गांव में मेरे साथ दौरे पर गई थी।
उसने दोनों परिवारों को समझ बूझाकर साथ रहने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों का कोई भी गलत कदम सिरदर्द बन सकता है। पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी है।