Delhi University: छात्र ध्यान दें... डीयू में आवंटित सीट नहीं लेने पर दाखिला सिस्टम से हो जाएंगे बाहर
डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने कहा कि कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से सीयूईटी स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार कर सीटों का आवंटन किया जाएगा। लेकिन छात्र ने स्वीकार नहीं किया तो वह सीट खाली हो जाएगी और रद्द मानी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के इस सत्र में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। दाखिला पक्का करने के लिए विद्यार्थियों को आवंटित सीट को स्वीकारना होगा। ऐसा नहीं करने पर सीट रद्द कर दिया जाएगा और वह दाखिला प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। इस तरह वह काउंसलिंग के किसी भी चरण में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने कहा कि कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से सीयूईटी स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार कर सीटों का आवंटन किया जाएगा। लेकिन छात्र ने स्वीकार नहीं किया तो वह सीट खाली हो जाएगी और रद्द मानी जाएगी। प्रो. गांधी ने कहा कि एक बार छात्रों को आवंटित सीट स्वीकार करना पड़ेगा ताकि वह सिस्टम में बना रहे और आगे के राउंड में भी हिस्सा ले सके।
सीट आवंटन रद्द करने के लिए चार कारण तय
- पहला : छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर आवंटित सीट को स्वीकार करने में विफल रहता है
- दूसरा : कोई छात्र निर्धारित समय के भीतर फीस का भुगतान नहीं करता है
- तीसरा : छात्र के दस्तावेज और प्रमाणपत्र अमान्य या फर्जी पाए जाने पर किसी भी समय आवंटित सीट पर प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।
- चौथा : कोई छात्र स्नातक स्तर के लिए तय न्यूनतम पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करता है तो सीट पर प्रवेश रद कर दिया जाएगा।
दाखिले में दिक्कत तो ऑनलाइन सवाल समाधान सिस्टम से लें मदद
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नात्तक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे मेें दाखिले से जुड़े छात्रों केे सवालों के जवाब देने और उनकी मदद के लिए प्रशासन ने चैटबोट, हेल्पडेस्क की सुविधा दी है। इसके अलावा ऑनलाइन सवाल समाधान सिस्टम भी शुरू किया जाएगा। यह कॉलेज व छात्रों के लिए होगा। जहां पर दस्तावेज से संबंधित सवाल-जवाब किए जा सकेंगे।
डीयू कॉलेजों व छात्रों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन सवाल समाधान सिस्टम शुरू करेगा। यह सीट आवंटन के बाद उपयोगी होगा। इसमें कॉलेज दस्तावेज के संबंध में अपने सवाल सीधे छात्र के डैशबोर्ड पर भेजेंगे। मसलन कॉलेज को दस्तावेज के संंबंध में किसी प्रकार की जानकारी चाहिए तो वह अपना सवाल छात्रों को भेजेंगे। ऐसे में छात्रों को लगातार अपने डैशबोर्ड को देखते रहना होगा। कॉलेज से प्राप्त सवाल का जवाब छात्रों को देना होगा। इससे छात्रों को कपरेशानी नहीं होगी और ऑनलाइन ही समाधान हो जाएगा।
वहीं बीते साल शुरू किए गए चैटबॉट की सुविधा इस साल भी दाखिला पोर्टल पर छात्रों को मिलेगी। चैटबॉट पर आवेदनकर्ता 24 घंटे अपने सवालोंं के सीधे जवाब ले सकते हैं। जवाब पाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा। इस सुविधा के तहत इसमें दाखिले सेे संबंधित कुछ भी लिखकर खोजा जा सकता है। इस तरह से यहां से विद्यार्थी अपनी जरूरत के मुताबिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह से 24 घंटे सवालों के जवाब यहां से मिल सकते हैं।
अंबेडकर विश्वविद्यालय में यूजी में दाखिले की दौड़ शुरू
दिल्ली सरकार के अंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दाखिले के लिए पोर्टल शुरू कर दिया है। एक दिन में ही 800 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। इच्छुक छात्र 12 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय दाखिले को लेकर अधिक जानकारी आगामी शुक्रवार को जारी करेगा।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नितिन मलिक के मुताबिक, जिन छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेंस्ट (सीयूईटी) दिया है, वे विश्वविद्यालय के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। अभी तक 800 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। सीयूईटी के माध्यम से किए जाने वाले दाखिले, नए पाठ्यक्रम और हेल्पलाइन नंबर को लेकर जानकारी जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय के मुताबिक, सीयूईटी के अंकों के आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। यदि किसी छात्र के सीयूईटी अंक समान होते हैं, तो इस स्थिति में छात्रों के चार विषयों को जोड़ा जाएगा। यदि फिर भी अंक समान होते हैं, तो जिस छात्र ने पहले आवेदन किया है, उसे दाखिला देने में तवज्जों दी जाएगी।
आईपीयू: बीटेक में काउंसलिंग के लिए 19 तक करें आवेदन
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विवि से बीटेक और लैटरल एंट्री टू बीटेक में दाखिले के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसलिंग का दूसरा राउंड शुरू होने जा रहा है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए 19 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इन दोनों प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदक एक हजार रुपये की काउंसलिंग फीस 19 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। बीटेक के ऐसे आवेदक जिन्होंने 12,00 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा नहीं किया है वे काउंसलिंग फीस के साथ इसे भी 19 सितंबर तक जमा करा सकते हैं। दोनों प्रोग्राम के लिए च्वाइस फीलिंग का विकल्प 21 से लेकर 26 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा।