फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission Support System is helping students in Delhi University

DU: एडमिशन सपोर्ट सिस्टम कर रहा छात्रों की सहायता, चैट बोट और ईमेल के माध्यम से ली जा रही ऑनलाइन मदद

Sat, 17 Jun 2023 07:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 17 Jun 2023 07:43 AM IST
सार

डीयू ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे दाखिले से संबंधित सभी अपडेट, प्रोग्राम और दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से विवि की दाखिला वेबसाइट और डैशबोर्ड को देखते रहें।

विज्ञापन
Admission Support System is helping students in Delhi University
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ऐसे में पंजीकरण प्रक्रिया और बाद में शुरु होने वाली दाखिला प्रक्रिया में छात्रों की सहायता के लिए डीयू ने एडमिशन सपोर्ट सिस्टम स्थापित किया है।

विज्ञापन


इसके तहत चैट बोट और ईमेल के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन सहायता प्रदान की जा रही है। वहीं डीयू में दाखिले के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (एफएक्यूस) के उत्तर भी तैयार किए हैं। डीयू दाखिला अधिकारियों के अनुसार स्नातक में दाखिले से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार ug@admission.du.ac.in पर, स्नातकोत्तर प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए pg@admision.du.ac.in  पर और पीएचडी प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए ईमेल phd@admision.du.ac.in पर लिख सकते हैं। एफएक्यूस को पहले से ही तैयार कर विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। छात्रों की सहायता के लिए दाखिला शाखा में हेल्प डेस्क की सुविधा भी स्थापित की गई है। छात्र किसी भी मदद के लिए फोन कर सकते हैं। वहीं विवि दाखिले से संबंधित शिकायतों को आसान तरीके से हल करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल स्थापित करने की भी योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


डीयू प्रशासन की आवेदकों को सलाह
डीयू ने आवेदकों को सलाह दी है कि वे दाखिले से संबंधित सभी अपडेट, प्रोग्राम और दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से विवि की दाखिला वेबसाइट और डैशबोर्ड को देखते रहें। आवंटित सीट को स्वीकार नहीं करने, दाखिला शुल्क का भुगतान नहीं करने और कॉलेज द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर नहीं देने पर आवंटित सीट को अस्वीकार कर दिया जाएगा। आवेदकों को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट (www.admission.uod.ac.in) पर प्रदर्शित जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए। विश्वविद्यालय के ईमेल अकाउंट केवल du.ac.in  के साथ समाप्त होने वाली ईमेल आईडी वाले ही होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed