DU के टॉप कॉलेजों में फर्जी एडमिशन कराने वाला रैकेट पकड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री के आधार पर एडमिशन कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ये गिरोह डीयू के नॉर्थ और साउथ कैम्पस के प्रतिष्ठित कॉलेजों में एडमिशन कराता था।
इस बड़े फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इनके पास से पुलिस ने बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्रियां, कम्प्यूटर और प्रिंटर बरामद किए हैं।
इस रैकेट के पास कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं जिनके आधार पर ये प्राइवेट सेक्टर में लोगों को गलत ढंग से नौकरी दिलाने का भी काम करते थे। एसीपी केपीएस मल्होत्रा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया।
ये गैंग यूं ही करा देता था बड़े कॉलेज में एडमिशन
गिरफ्तार किए गए चार लोगों में एक छात्र भी शामिल है। बरामद किए हुए सामान में तीन प्रिन्टर के साथ विभिन्न कॉलेज के फर्जी मोहरें भी मिली हैं। बता दें कि 29 जुलाई को एएसआई धर्मेंद को ये सूचना मिली थी कि तीन लोगों का गैंग डीयू के प्रतिष्ठित कॉलेज में फर्जी एडमिशन कराने के लिए फर्जी दस्तावेज के साथ मालवीय नगर में एक कार में बैठा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में महरौली के रहने वाले सुनील पवार उर्व गुरूजी, हौजरानी का मुहम्मद जुवेर, नोएडा का रक्षित खुराना है।
इनके पास से कई स्कूलों और एजुकेश बोर्ड्स के फर्जी स्टैम्प और कागजात बरामत किए गए हैं। इन सबके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।