फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Admission process for undergraduate courses will start in Delhi University from next week

DU: डीयू में दाखिले के लिए हलचल तेज, अगले सप्ताह से शुरू होगी स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला प्रक्रिया

Fri, 09 Sep 2022 10:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 09 Sep 2022 10:15 AM IST
सार

डीयू प्रशासन को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) का रिजल्ट 10 से 15 सितंबर के बीच आने की उम्मीद है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया को अगले सप्ताह तक शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Admission process for undergraduate courses will start in Delhi University from next week
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक स्तर 2022-23 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए हलचल तेज हो गई है। डीयू ने दाखिला शुरू करने से पहले छात्रों को 11 सितंबर तक दस्तावेज और प्रमाणपत्र तैयार रखने के लिए कहा है। प्रशासन को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) का रिजल्ट 10 से 15 सितंबर के बीच आने की उम्मीद है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया को अगले सप्ताह तक शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले 12 सितंबर को प्रशासन की ओर से दाखिले से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

विज्ञापन


डीयू में नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। सीयूईटी का रिजल्ट अब तक जारी नहीं होने के कारण अब तक दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। अब डीयू ने छात्रों को 11 सितंबर तक अपने सभी दस्तावेज व प्रमाणपत्र तैयार करने के लिए कहा है। दस्तावेजों के न होने पर शपथ पत्र देकर दाखिला नहीं लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


दाखिले कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से तीन चरणों में पूरे किए जाएंगे। छात्रों को आवेदन करने के लिए करीब तीन सप्ताह का समय मिल सकता है। दाखिले की पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 20 अक्तूबर के आसपास पहले वर्ष के छात्रों के लिए नया सत्र शुरू किया जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसी वेब में आवेदन की तिथि फिर बढ़ी
डीयू के नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिले लेने के लिए आवेदन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब तक आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर थी। अब इसे बढ़ाकर 25 सितंबर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed